विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: सीएम शुभेंदु की तारीफ से ममता बनर्जी के परिवार में उभरी दरार

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:12 PM (IST)

भाईफोंटा के दिन ममता बनर्जी के भाई बाबुन बंद्योपाध्याय ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशंसा कर अपनी बहन पर निशाना ...और पढ़ें

सीएम शुभेंदु की तारीफ से ममता बनर्जी के परिवार में उभरी दरार।

सीएम शुभेंदु की तारीफ से ममता बनर्जी के परिवार में उभरी दरार।

HighLights

  1. बाबुन ने शुभेंदु अधिकारी की प्रशंसा कर ममता पर साधा निशाना।

  2. गणेश बंद्योपाध्याय ने बाबुन के आरोपों का किया खंडन।

  3. ममता के बड़े भाई अजीत ने विवाद पर टिप्पणी से परहेज किया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भाईफोंटा के दिन बंद्योपाध्याय परिवार का राजनीतिक और पारिवारिक विवाद सार्वजनिक हो गया। ममता बनर्जी के भाई बाबुन बंद्योपाध्याय के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशंसा करने और अपनी बहन पर निशाना साधने के बाद परिवार के दूसरे भाई गणेश बंद्योपाध्याय उनके विरोध में उतर आए।

गणेश ने ममता का पक्ष लेते हुए बाबुन के आरोपों को गलत बताया। वहीं, ममता के बड़े भाई अजीत बंद्योपाध्याय ने इस विवाद पर कुछ भी कहने से परहेज किया। दरअसल, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बुधवार को हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित बाबुन बंद्योपाध्याय के कालीपूजा आयोजन में पहुंचे थे। इस दौरान बाबुन ने कमल के फूलों की माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके पैर छूकर प्रणाम किया।

उन्होंने शुभेंदु की प्रशंसा करते हुए कहा कि ममता बनर्जी भतीजे की मुख्यमंत्री थीं, जबकि शुभेंदु दा जनता के मुख्यमंत्री हैं। बाबुन ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से ममता उन्हें भाईफोंटा के लिए नहीं बुलाती हैं और न ही राखी बांधती हैं।

गणेश ने किया बाबुन के दावे का खंडन

बाबुन के इन आरोपों के बीच ममता के दूसरे भाई गणेश बंद्योपाध्याय ने उनका विरोध किया। गणेश ने कहा कि बाबुन का यह दावा सही नहीं है कि वह तीन वर्षों से इस घर में प्रवेश नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि कौन किस राजनीतिक दल के साथ रहेगा, यह उसका व्यक्तिगत फैसला है।

दूसरी ओर, भाईफोंटा के अवसर पर ममता के घर पहुंचे बड़े भाई अजीत बंद्योपाध्याय ने कहा कि वह केवल भाईफोंटा लेने आए थे। उन्हें राजनीति की जानकारी नहीं है और वह बाबुन के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।