'100 सीटों पर फर्जीवाड़ा करके हमें हराया', ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप
ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

ममता बनर्जी ने 100 सीटों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से 100 सीटों पर फर्जीवाड़ा करके हमें हराया गया है।
तृणमूल की करारी हार के बीच चेहरे पर उदासी लिए अनियंत्रित हुई ममता ने सोमवार देर शाम अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के मतगणना सेंटर शेखावत मेमोरियल स्कूल के बाहर पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि 100 सीटों पर लूट हुई है।
भाजपा को दानवों की पार्टी बताते हुए ममता ने कहा कि एसआइआर के जरिए लाखों मतदाताओं के नाम काटने से लेकर ईवीएम मशीनों तक में वोटों की लूट की गई है। ममता ने केंद्रीय बलों पर मतगणना केंद्र पर उन्हें धक्का देने व पिटाई का भी गंभीर आरोप लगाया।ममता ने दावा किया कि मतगणना केंद्र पर उन्हें मार-पीटा गया।
हमारे एक भी एजेंट को केंद्र के अंदर नहीं घुसने दिया गया। सीसीटीवी के बंद होने का भी आरोप लगाया। चुनाव आयोग पर जमकर बरसते हुए ममता ने कहा कि वह भाजपा का कमीशन बन गई है। दूसरी ओर, भाजपा ने ममता को पैथोलाजिकल लायर बताया है।
