9,500 करोड़ रुपये का IPO लाएगी महानदी कोलफील्ड्स, SEBI के पास जमा किए दस्तावेज
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने ₹9,500 करोड़ के प्रस्तावित आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा किए हैं। यह ...और पढ़ें

महानदी कोलफील्ड्स ने SEBI के पास जमा किए दस्तावेज
HighLights
महानदी कोलफील्ड्स ने आईपीओ के लिए सेबी को दस्तावेज सौंपे।
कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचकर ₹9,500 करोड़ जुटाएगी।
सहायक कंपनियों को सूचीबद्ध करने की कोल इंडिया की रणनीति।
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने प्रस्तावित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए कैपिटल मार्केट रेग्युलेटर सेबी के पास दस्तावेज जमा किए हैं।
प्रस्तावित निर्गम में कोल इंडिया की ओर से 66.18 करोड़ इक्विटी शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। यह एमसीएल में उसकी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।
इससे करीब 9,500 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। आईपीओ के लिए जरूरी मंजूरियां, बाजार की स्थितियां और अन्य प्रासंगिक पहलू अभी विचाराधीन हैं।
यह कदम कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर और उन्हें शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कर मूल्य हासिल करने की कोशिशों का हिस्सा है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने कोल इंडिया को अपनी सभी सब्सिडियरी को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)