Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी 'मां दुर्गा', 'महिला सशक्तीकरण' थीम के साथ शामिल होगी बंगाल की झांकी

झांकी की तैयारी में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि राज्य की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए टेराकोटा के टुकड़े भी होंगे। इसके अलावा झांकी में देवी लक्ष्मी और सरस्वती और भगवान कार्तिकेय और गणेश की भी मूर्तियां होंगी। (जागरण- फोटो)

By AgencyEdited By: Ashisha Singh RajputPublished: Mon, 23 Jan 2023 03:29 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2023 03:29 PM (IST)
गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी 'मां दुर्गा', 'महिला सशक्तीकरण' थीम के साथ शामिल होगी बंगाल की झांकी
झांकी स्थानीय कला और संस्कृति को भी उजागर करेगी।

कोलकाता, पीटीआई। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इस साल गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली में परेड में बंगाल की झांकी में मां दुर्गा' शामिल होंगी। झांकी में महिला सशक्तिकरण को उजागर करने के लिए यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कोलकाता की प्रसिद्ध दुर्गा पूजा को चित्रित किया जाएगा।

loksabha election banner

झांकी में इन देवी-देवताओं की भी मूर्तियां होंगी शामिल

झांकी की तैयारी में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि राज्य की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए टेराकोटा के टुकड़े भी होंगे। इसके अलावा झांकी में देवी लक्ष्मी और सरस्वती और भगवान कार्तिकेय और गणेश की भी मूर्तियां होंगी। अधिकारियों ने बताया कि देवी दुर्गा महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। झांकी स्थानीय कला और संस्कृति को भी उजागर करेगी।

गणतंत्र दिवस परेड में कुल 23 झांकियां

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड में कुल 23 झांकियां होंगी, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 17 और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से छह, अधिकांश झांकियों की थीम के रूप में 'नारी शक्ति' के साथ भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति का चित्रण औपचारिक परेड का हिस्सा होगा।।

2022 में पश्चिम बंगाल झांकी को किया गया था रद

केंद्र ने दिशानिर्देशों का पालन न करने के लिए 2022 में, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए पश्चिम बंगाल द्वारा प्रस्तावित नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनकी भारतीय राष्ट्रीय सेना की झांकी को रद कर दिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था।तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा, ;इस बार केंद्र अनुमति नहीं रोक सका क्योंकि यह दुर्गा पूजा पर है। वैसे भी, हम खुश हैं।'

यह भी पढ़ें- भारत में दुनिया के 20% कैंसर मरीज, डॉक्टरों की चेतावनी, आदत और लाइफस्टाइल नहीं सुधारी तो और बिगड़ेगी स्थिति

यह भी पढ़ें- Fact Check: विमान हादसे के बनावटी वीडियो को असली समझकर शेयर कर रहे लोग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.