Move to Jagran APP

दिल्ली हिसा के खिलाफ वामो-कांग्रेस का संयुक्त मार्च, शाह के इस्तीफे की मांग

हाईलाइटर - वाममोर्चा चेयरमैन विमान बोस ने ममता पर भाजपा के साथ साठगांठ का लगाया आरो

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 10:01 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 10:01 AM (IST)
दिल्ली हिसा के खिलाफ वामो-कांग्रेस का संयुक्त मार्च, शाह के इस्तीफे की मांग
दिल्ली हिसा के खिलाफ वामो-कांग्रेस का संयुक्त मार्च, शाह के इस्तीफे की मांग

हाईलाइटर ::

loksabha election banner

- वाममोर्चा चेयरमैन विमान बोस ने ममता पर भाजपा के साथ साठगांठ का लगाया आरोप। राज्य ब्यूरो, कोलकाता : राजधानी दिल्ली में पिछले सप्ताह हुई सांप्रदायिक हिसा के खिलाफ सोमवार को वामो व कांग्रेस ने कोलकाता में संयुक्त मार्च निकाला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बोस, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा सहित दोनों दलों के अन्य नेताओं व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजा सुबोध मल्लिक स्क्वायर से धर्मतल्ला तक विरोध मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बोस ने कहा कि हम दिल्ली में हुई नरसंहार का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। बोस ने तृणमूल सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए भाजपा के साथ साठगांठ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ शुक्रवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के घर पर एक साथ बैठकर भोजन किया। साथ ही दिल्ली हिसा की घटना पर ममता ने अब तक एक बार भी दिल्ली पुलिस या गृह मंत्रालय को लेकर नहीं बोला है। बोस ने जोर देकर कहा कि ममता व भाजपा के बीच मिलीभगत है। बोस ने कहा कि दिल्ली में हिसा की इतनी बड़ी घटना को रोकने में अमित शाह विफल रहे, इसलिए हम गृहमंत्री पद से उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में हिसा की घटना को सुनियोजित नरसंहार बताया है। ममता लगातार दिल्ली हिसा के खिलाफ मोर्चा खोली हुई हैं। बता दें कि इससे पहले रविवार को अमित शाह के कोलकाता दौरे के दौरान भी वामो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे महानगर में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया था। गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी व काले झंडे भी दिखाए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.