Move to Jagran APP

नई परियोजनाओं के लिए बंगाल में नहीं मिल रही जमीन: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार

मंत्री ने कहा कि जमीन के अभाव में किसी तरह की नई परियोजनाएं नहीं लग पा रही है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 16 Jun 2017 04:30 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2017 04:30 PM (IST)
नई परियोजनाओं के लिए बंगाल में नहीं मिल रही जमीन: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार
नई परियोजनाओं के लिए बंगाल में नहीं मिल रही जमीन: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार

कोलकाता , [जागरण संवाददाता] । केंद्रीय योजनाओं को लागू करने में पश्चिम बंगाल सरकार सहयोग नहीं कर रही है। यहां किसी नए संस्थान को स्थापित करने के लिए जमीन नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्रीय रसायन, उर्वरक व संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने ये आरोप लगाए।

loksabha election banner

उन्होंने गुरुवार को भाजपा के दीनदयाल विस्तारक योजना के तहत दक्षिण कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में कई कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करना चाहती है, लेकिन इसमें राज्य सरकार का उचित सहयोग नहीं मिल रहा है। जमीन के अभाव में किसी तरह की नई परियोजनाएं नहीं लग पा रही है। मंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र हर तरह से तत्पर है, लेकिन यहां की सरकार का रवैया सकारात्मक नहीं है।

केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा कई दशक बाद लाभ अर्जित करने पर कुमार ने खुशी जाहिर की। उक्त अवसर पर प्रदेश भाजपा की महासचिव देवश्री चौधरी, दक्षिण कोलकाता जिला भाजपा के अध्यक्ष जीवन सेन, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व नेताजी को किया नमन 

केंद्रीय मंत्री ने इस दिन भवानीपुर में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं आशुतोष मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके आवास में प्रवेश किया। उन्होंने उनके आवास का परिदर्शन किया। इसके बाद वे एल्गिन रोड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

केंद्रीय मंत्री ने नेताजी के पैतृक आवास का भी परिदर्शन किया। इसके बाद वे बालीगंज स्थित भारत सेवाश्रम संघ एवं गोलपार्क स्थित रामकृष्ण मिशन व मठ के कार्यालय पहंुचे। दोनों जगहों पर उन्होंने संन्यासियों के साथ चर्चा की। 

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने इस दिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आवास में बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकताओं में जोश भरा। उन्होंने दल से जनता को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने यह प्रयास बूथ स्तर पर करने को कहा। मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहंुचाने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने यहां बुद्धिजीवियों एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ भी बैठक की। इसके बाद उन्होंने बेलियाघाटा में बंगाल केमिकल्स के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

दलित परिवार के घर किया भोजन 

विस्तारक योजना को गति देते हुए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने इस दिन दलित परिवार के यहां भोजन किया। इसके लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ता रामाशीष रजक के घर का चयन किया था। मंत्री दोपहर करीब 2 बजे कोलकाता नगर निगम के 69 नंबर वार्ड इलाके में स्थित रामाशीष के घर पहंुचे। वहां उन्होंने बड़े ही चाव से भोजन किया।

गौर हो कि जन संपर्क बढ़ाने के लिए राज्य में भाजपा का विस्तारक अभियान चल रहा है। इसी दौरान जगह-जगह मोदी मेले भी आयोजित हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मोदी सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी को आम जनता तक पहंुचाना एवं इसी के साथ उनका जन समर्थन जुटाना है। इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के केंद्रीय मंत्री एवं नेता पहंुच रहे हैं।


यह भी पढें: दार्जिलिंग में एसपी के बाद अब डीएसपी का भी तबादला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.