यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पद्मश्री डॉ कृष्णबिहारी मिश्र पर संवाद कार्यक्रम 11 फरवरी को
जागरण संवाददाता, कोलकाता : इंदिरा गाधी राष्ट्रीय कला केंद्र आगामी 11 फरवरी को महानगर के

जागरण संवाददाता, कोलकाता : इंदिरा गाधी राष्ट्रीय कला केंद्र आगामी 11 फरवरी को महानगर के भारतीय भाषा परिषद सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ कृष्णबिहारी मिश्र पर संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा। संस्कृति संवाद श्रृंखला के तहत इंदिरा गाधी राष्ट्रीय कला केंद्र का यह सातवा कार्यक्रम होगा। इस श्रृंखला में डा नामवर सिंह, रामानुजाचार्य, एमएस सुब्बुलक्ष्मी, बीबी लाल, देवेंद्र स्वरूप और जेपी पर केंद्रित संवाद कार्यक्रम हो चुके हैं। इंदिरा गाधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने कोलकाता में कृष्णबिहारी मिश्र से संवाद कार्यक्रम का स्थानीय समन्वयक महात्मा गाधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कोलकाता केंद्र के प्रोफेसर एवं प्रभारी डा. कृपाशकर चौबे को बनाया है।
प्रो. चौबे ने एक विज्ञप्ति में बताया कि संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी करेंगे। उद्घाटन सत्र में इंदिरा गाधी राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा कृष्णबिहारी मिश्र का सम्मान किया जाएगा। इसी सत्र में मिश्रजी पर केंद्रित पुस्तक 'विरल सारस्वत साधना' का लोकार्पण किया जाएगा।
उद्घाटन सत्र में ओमप्रकाश मिश्र काव्य संगीत प्रस्तुत करेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता इंदिरा गाधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष तथा सुप्रसिद्ध पत्रकार रामबहादुर राय करेंगे। स्वागत भाषण केंद्र के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी देंगे।
उद्घाटन के बाद दोपहर सवा बारह बजे शुरू होने वाले प्रथम सत्र में डा. कृष्णबिहारी मिश्र के पत्रकारिता विषयक अनुशीलन और उनकी संपादन दृष्टि पर संवाद होगा, जिसकी अध्यक्षता अच्युतानंद मिश्र करेंगे और वक्ता होंगे विजय दत्त श्रीधर, सच्चिदानंद जोशी और प्रो. रामेश्वर मिश्र। सत्र का संचालन अजयेंद्रनाथ त्रिवेदी करेंगे। दोपहर ढाई बजे से दूसरा सत्र प्रारंभ होगा, जिसमें कृष्णबिहारी मिश्र के निबंधों और उनके संस्कृतिमूलक चिंतन पर उदयन वाजपेयी, वंदना मुकेश शर्मा और प्रो. बलराज पाडेय संवाद करेंगे अध्यक्षता करेंगे कैलाशचंद्र पंत। सत्र का संचालन कमलेश कृष्ण करेंगे। शाम पौने चार बजे कृष्णबिहारी मिश्र के संस्मरण और जीवनी साहित्य पर रामबहादुर राय, प्रो. अवधेश प्रधान, प्रो. अरुण होता, डा. प्रेमशकर त्रिपाठी संवाद करेंगे। सत्र की अध्यक्षता विजय बहादुर सिंह और संचालन अभिजीत कुमार सिंह करेंगे। शाम साढ़े पाच बजे इंदिरा गाधी राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा कृष्णबिहारी मिश्र पर बनाए गए वृत्तचित्र का प्रीमियर शो किया जाएगा। इस वृत्तचित्र का निर्देशन युवा फिल्म निर्देशक अभिषेक चतुर्वेदी ने किया है।