विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोलकाता युवक हत्याकांड: पांच आरोपितों को 12 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

By Jagran NewsEdited By: PRITI JHA
Published: Sun, 09 Oct 2022 07:22 AM (IST)

मामले की जांच के दौरान पुलिस को कुछ सुराग मिले जिससे यह संकेत मिला कि मृतक का लड़की और उसकी ...और पढ़ें

कोलकाता युवक हत्याकांड: पांच आरोपितों को 12 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
कोलकाता युवक हत्याकांड: पांच आरोपितों को 12 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । कोलकाता की एक अदालत ने शनिवार को 21 वर्षीय अयान मंडल की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से पांच को 12 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। दो अन्य आरोपित, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है, उनको किशोर गृह भेज दिया गया है। पुलिस हिरासत में भेजे गए लोगों में अयान की प्रेमिका, उसके पिता, मां, उनके दो सहयोगियों में से एक और पिकअप वैन का चालक शामिल है, जिसका इस्तेमाल मंडल के शव को ठिकाने लगाने के लिए किया गया था।

मंडल की प्रेमिका के भाई, जिसने कथित तौर पर एक भारी वस्तु से सिर पर प्रहार करके उसकी हत्या कर दी थी, उसको किशोर होने के नाते किशोर रिमांड होम भेज दिया गया। बुधवार शाम से लापता मंडल का शव शुक्रवार रात दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट से बरामद किया गया था।

पुलिस ने शनिवार को हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया। बाद में इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे अयान, उसकी प्रेमिका और उसकी मां को शामिल करते हुए एक प्रेम त्रिकोण की ओर इशारा किया गया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कुछ सुराग मिले जिससे यह संकेत मिला कि मृतक का लड़की और उसकी मां के साथ समानांतर संबंध था, जिसके परिणामस्वरूप झगड़ा हुआ जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को एक सुनसान जगह पर फेंक दिया गया।

उल्लेखनीय है कि दशहरे की शाम को लापता हुए अयान (21) का शव दक्षिण 24 परगना जिले के मगरहाट इलाके से शुक्रवार को बरामद हुआ था।अयान के शव की बरामदगी के बाद उसके पड़ोसियों ने शहर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में हरिदेवपुर थाने के बाहर पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन भी किया।

उन्होंने बताया कि मंडल बुधवार को कथित तौर पर अपनी एक महिला मित्र से मिलने के लिए घर से निकला था और उसके बाद लापता हो गया था। स्वजनों का दावा है कि अयान के घर नहीं लौटने पर गुरुवार को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अधिकारियों ने कहा कि शव की शिनाख्त के लिए स्वजनों को शुक्रवार को मगरहाट इलाके ले जाया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

West Bengal: बंगाल में विपक्ष ने कम उम्र में विवाह की ऊंची दर वाले डेटा को लेकर तृणमूल सरकार पर साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।