विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल के नदिया में दरिंदगी की हदें पार: पति के सिर पर बंदूक तानकर महिला से दुष्कर्म, बेटियों से भी की मारपीट

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:47 PM (IST)

बंगाल के नदिया जिले के चाकदह में एक घर में घुसकर बदमाशों ने दंपती और उनकी नाबालिग बेटियों के साथ मारपीट की, महिला से दुष्कर्म किया और लूटपाट की। 

जांच करती फोरेंसिक टीम ( प्रतीकात्मक तस्वीर: एएनआई)।

जांच करती फोरेंसिक टीम ( प्रतीकात्मक तस्वीर: एएनआई)।

HighLights

  1. नदिया के चाकदह में घर में घुसकर दंपती पर हमला और लूट।

  2. पति के सिर पर बंदूक रखकर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप।

  3. नाबालिग बेटियों से मारपीट, मतुआ संघ से जुड़ाव का दावा।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल के नदिया जिले के चाकदह इलाके में एक घर में घुसकर दंपती और उनकी दो नाबालिग बेटियों के साथ मारपीट, महिला से दुष्कर्म और लूटपाट का आरोप सामने आया है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब 12:40 बजे चेहरा ढके कुछ बदमाश घर का गेट तोड़कर अंदर घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने पहले उसके पति के साथ मारपीट की और उसके सिर पर बंदूक सटा दी। इस दौरान दो लोगों ने महिला को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने उनकी आठ और छह वर्ष की दो बेटियों के साथ भी शारीरिक प्रताड़ना की। इसके बाद घर की अलमारी तोड़कर नकदी और सोने के गहने लूट लिए। जाते समय पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

चाकदह थाने में शिकायत हुई दर्ज

गुरुवार को महिला ने चाकदह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला के पति ने दावा किया कि वह अखिल भारतीय मतुआ संघ के समर्थक हैं और ठाकुरनगर के ठाकुरबाड़ी में रास उत्सव में शामिल होने के बाद से उन्हें धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतुआ समुदाय से जुड़े होने के कारण परिवार को निशाना बनाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रानाघाट पुलिस जिले के एसपी आशीष मौर्य ने शिकायत मिलने और जांच जारी होने की पुष्टि की है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

चीन में जहां कुछ दिन पहले मिले थे ट्रंप और चिनफिंग, वहीं खुलेआम बिक रही Nvidia की बैन चिप्स; रिपोर्ट में खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।