विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम ने पास किया था तारातला गोदाम का नक्शा, CM शुभेंदु बोले- किसी को छोड़ेंगे नहीं

Published: Thu, 25 Jun 2026 12:39 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2026 12:41 PM (IST)

कोलकाता के तारातला में गोदाम हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हादसे के लिए पूर्व मेयर फिरहाद हकीम द्वारा ...और पढ़ें

कोलकाता तारातला गोदाम हादसा (फोटो- PTI)

कोलकाता तारातला गोदाम हादसा (फोटो- PTI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । कोलकाता के तारातला इलाके में हुए भीषण हादसे (निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने की घटना) के एक दिन बाद बंगाल सरकार ने मृतकों के स्वजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को विधानसभा में घटना का पूरा ब्यौरा देते हुए कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

kolkata accident (2)

वहीं घायलों को एक लाख रुपये की मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि दुर्घटना के बाद अब तक 29 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है, जिनमें से नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य घायलों का सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

kolkata accident

शुभेंदु ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है, क्योंकि आशंका है कि कई लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। बचाव दल लगातार उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रशासन को तेजी से राहत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के हस्ताक्षर

पश्चिम कोलकाता में ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर गोदाम गिरने के मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरे हुए गोदाम के बिल्डिंग प्लान पर पूर्व मेयर और मंत्री फिरहाद हकीम के हस्ताक्षर हैं।

एक दिन पहले भी सीएम शुभेंदु वने कहा था कि कोलकाता नगर निगम के इंजीनियरों से मिली शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि गोदाम के लिए मंजूर किए गए बिल्डिंग प्लान में कमियां थीं।

उन्होंने पिछली TMC सरकार द्वारा मंजूर किए गए सभी निर्माणाधीन कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के काम को 31 जुलाई तक रोक दिया है और गोदाम गिरने की घटना के बाद ऐसे प्रोजेक्ट्स की व्यापक ऑडिट का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें- कोलकाता: तारातला हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 9, गोदाम मालिक समेत पांच आरोपी गिरफ्तार