विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पार्क स्ट्रीट के होटल में STF की छापामारी, संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:39 PM (IST)

कोलकाता पुलिस की एसटीएफ और मादक पदार्थ-रोधी विभाग ने पार्क स्ट्रीट के एक होटल में देर रात चल रही पार्टी पर छापा मारा।

एसटीएफ और मादक पदार्थ-रोधी विभाग ने पार्क स्ट्रीट होटल पर छापा मारा (फाइल फोटो)

एसटीएफ और मादक पदार्थ-रोधी विभाग ने पार्क स्ट्रीट होटल पर छापा मारा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एसटीएफ और मादक पदार्थ-रोधी विभाग ने पार्क स्ट्रीट होटल पर छापा मारा

  2. होटल के कमरे और शौचालय से संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुए

  3. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, रक्त नमूनों की जांच होगी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पार्क स्ट्रीट स्थित एक आलीशान होटल में शनिवार देर रात आयोजित पार्टी पर कोलकाता पुलिस की एसटीएफ और मादक पदार्थ-रोधी विभाग ने रविवार सुबह संयुक्त अभियान चलाया।

गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची टीम को पार्टी सुइट में कई लोग मिले। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सातवीं मंजिल के एक सुइट में 20 लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पार्टी का आयोजन एक कारोबारी ने किया था और करीब 70 मेहमान पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही कई लोग वहां से निकलने की कोशिश करने लगे।

अभियान के दौरान होटल के कमरे में टीवी के पास और शौचालय से टैबलेट जैसे संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद होने की बात सामने आई है। पदार्थ वास्तव में नशीला है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

उनके रक्त नमूने की भी जांच कराई जा सकती है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पार्टी में मादक पदार्थ कहां से पहुंचे और इसके पीछे कौन लोग हैं। होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।