विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: काली पूजा पर सियालदह मंडल चलाएगा छह जोड़ी अतिरिक्त रात्रिकालीन लोकल ट्रेनें

Published: Wed, 04 Nov 2026 05:19 PM (IST)

काली पूजा और दिवाली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने छह जोड़ी विशेष रात्रिकालीन ईएमयू लोकल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

काली पूजा पर सियालदह मंडल चलाएगा छह जोड़ी अतिरिक्त रात्रिकालीन लोकल ट्रेनें।

काली पूजा पर सियालदह मंडल चलाएगा छह जोड़ी अतिरिक्त रात्रिकालीन लोकल ट्रेनें।

HighLights

  1. सियालदह मंडल चलाएगा छह जोड़ी विशेष रात्रिकालीन लोकल ट्रेनें।

  2. 8/9, 9/10, 10/11 नवंबर की मध्यवर्ती रातों में चलेंगी ये ट्रेनें।

  3. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। काली पूजा एवं दीवाली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने छह जोड़ी विशेष रात्रिकालीन ईएमयू लोकल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

सियालदह मंडल द्वारा सोमवार को एक बयान में बताया गया कि ये ट्रेनें 8/9, 9/10 और 10/11 नवंबर की मध्यवर्ती रातों में सियालदह, डानकुनी, बारासात, बनगांव, हासनाबाद, रानाघाट और बैरकपुर के बीच चलेंगी। सभी विशेष ट्रेनें रास्ते के प्रत्येक स्टेशन पर रुकेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए सियालदह उत्तर, रानाघाट और बारासात में चालक दल सहित एक-एक ईएमयू रेक स्टैंडबाय पर रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर इनसे अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी।

वहीं, नैहाटी जंक्शन पर 8 से 13 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक प्लेटफॉर्म संख्या एक से ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान संबंधित ट्रेनों का परिचालन प्लेटफार्म संख्या पांच और छह से किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, आठ नवंबर को रविवार होने के बावजूद सभी उपनगरीय ट्रेनें सामान्य कार्य दिवस की समय-सारणी के अनुसार चलेंगी। इस दिन एसी ईएमयू लोकल भी उपलब्ध रहेंगी।

सियालदह मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजीव सक्सेना ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने यात्रियों से रेलवे की घोषणाओं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।