कोलकाता: रिसड़ा में महाअष्टमी के दिन रोटी बैंक ने 351 कन्या को कराया भोजन दिए उपहार
श्री नारायण सेवा संस्थानम चेरिटेबल ट्रस्ट ( रोटी बैंक) की ओर से महाअष्टमी के दिन 351 कन्याओं का पूजन करके भोजन कराया गया। हुगली के रिसड़ा एनएस रोड स्थित पुणो बाबू मैदान में संस्था के संस्थापक अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सर्वप्रथम देवी दुर्गा की आराधना की गई।
कोलकाता, जागरण संवाददाता। श्री नारायण सेवा संस्थानम चेरिटेबल ट्रस्ट ( रोटी बैंक) की ओर से महाअष्टमी के दिन 351 कुंवारी कन्याओं का पूजन करके उन्हें भोजन कराया गया। सोमवार सुबह हुगली के रिसड़ा एनएस रोड स्थित पुणो बाबू मैदान में संस्था के संस्थापक अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सर्वप्रथम देवी दुर्गा की आराधना की गई। उनका महाअष्टमी का पूजन हुआ। उसके बाद भवन में बारी-बारी से कुंवारी कन्याओं का पूजन करके उन्हें भोजन कराया गया। बच्चियां कन्या भोज में शामिल होकर बेहद खुश नजर आ रही थी।
रिसड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा मुख्य अतिथि
इस मौके पर रिसड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से भक्तों को सुख, समृद्धि, धन, यश तथा शक्ति की प्राप्त होती है। जिस प्रकार से यह संस्था वर्ष 2015 से लगातार गरीबों, असहायों एवं बच्चों को प्रतिदिन भोजन करा रही है, वे माता रानी से प्रार्थना करते हैं कि इस संस्था को और कामयाबी दें।
भाेजन के बाद मिले उपहार भी
इधर, भवन में उपस्थित हुईं कन्याओं के संस्था के सदस्यों तथा उनके परिवारवालों ने पांव धोकर उन्हें तिलक लगाया। उसके बाद बारी-बारी से भोजन कराया। कन्याओं की विदाई के समय संस्था की ओर से सभी को उपहार भी दिए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण सिंह, अरविंद सिंह, भोला चौधरी, राहुल सिंह, मानस विश्वाल, प्रलव पुरोहित, सतीश सिन्हा, कपिल साव, आदित्य नारायण प्रसाद आदि ने अहम भूमिका निभाई।