Move to Jagran APP

भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अभियान के पहले कोलकाता पुलिस ने मंच गिराया, राज्य ईकाई कर रही धरने-प्रदर्शन

भाजपा की राज्य इकाई लोकतंत्र बचाओ अभियान आयोजित करने वाली थी। पुलिस ने गुरुवार देर रात कोविड-19 महामारी में दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आधार पर मंच को गिरा द‍िया।

By Vijay KumarEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 05:17 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 08:45 PM (IST)
भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अभियान के पहले कोलकाता पुलिस ने मंच गिराया, राज्य ईकाई कर रही धरने-प्रदर्शन

राज्य ब्यूरो, कोलकाता :  बंगाल के दक्षिण 24-परगना जिले में राज्य सरकार के एक कार्यालय के सामने अस्थायी पोडियम (मंच) बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना गुरुवार रात की है। स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता प्रतिबंधित क्षेत्र में सब-डिविजनल कार्यालय के बाहर अपनी विरोध रैली के लिए एक मंच बनाने में व्यस्त थे। भाजपा की राज्य इकाई ममता बनर्जी की अगुवाई वाली राज्य सरकार में बढ़ते अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को लोकतंत्र बचाओ अभियान आयोजित करने वाली थी। 

loksabha election banner

कोविड-19 महामारी में दिशानिर्देशों का उल्लंघन

हालांकि सूत्रों के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने गुरुवार देर रात वहां जाने के पश्चात कोविड-19 महामारी में दिशानिदेशरें का उल्लंघन करने के आधार पर मंच को गिरा दिया। ऐसे में भाजपा की राज्य ईकाई शुक्रवार को जिलों के हर ब्लॉक में धरना प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन कर रही है। 

प्रदर्शनों में भाग लेने से रोकने की कोशिश की

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रितेश तिवारी ने गुरुवार को कहा था, सभी जिलों में विरोध कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। कोलकाता में, यह दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जहां ममता बनर्जी की पुलिस हमारे कार्यकतार्ओं को प्रदर्शनों में भाग लेने से रोकने की कोशिश कर रही है। 

भाजयुमो कार्यकर्ताओं की हुई झड़प, कई जख्मी 

उन्होंने जिलों में हमारे कुछ सेट अप को भी ध्वस्त कर दिया है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर के मोहनपुर में पुलिस के साथ भाजयुमो कार्यकर्ताओं की झड़प हुई जिसमें कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.