विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमीन हड़पने और जबरन वसूली का मामला: ईडी ने कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा से की पूछताछ

Published: Thu, 14 May 2026 06:54 PM (IST)

कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा विश्वास से ईडी ने जमीन हड़पने और जबरन वसूली के मामले में घंटों पूछताछ ...और पढ़ें

कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (डीसीपी) शांतनु सिन्हा विश्वास

कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (डीसीपी) शांतनु सिन्हा विश्वास

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। जमीन हड़पने और जबरन वसूली से जुड़े चर्चित मामले में कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (डीसीपी) शांतनु सिन्हा विश्वास गुरुवार को ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे घंटों पूछताछ की गई। ईडी सूत्रों के अनुसार, विश्वास से गोलपार्क इलाके के अपराधी विश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू से जुड़े कथित अवैध जमीन कब्जा, वसूली और वित्तीय लेनदेन के संबंध में सवाल किए गए।

ईडी ने डीसीपी शांतनु सिन्हा से पूछताछ की

कालीघाट थाने के पूर्व प्रभारी रहे विश्वास को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। ईडी इससे पहले भी उन्हें कई बार तलब कर चुकी थी, लेकिन वह लगातार पूछताछ से बचते रहे। हाल में एजेंसी ने उन्हें नया नोटिस भेजा था, लेकिन उसके बावजूद वह पेश नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने सुरक्षा निदेशालय को पत्र लिखकर उनके ठिकाने की जानकारी मांगी थी।

जमीन हड़पने से संबंधित है मामला 

सूत्रों के मुताबिक, 28 अप्रैल को भी विश्वास को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया, ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सकें। यह सूचना सभी हवाई अड्डों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भी भेजी गई थी। ईडी की जांच के दौरान सोना पप्पू से जुड़े कथित जमीन हड़पने और जबरन वसूली रैकेट में विश्वास का नाम सामने आया था।

डीसीपी पहले भी तलब हुए

वहीं बेहाला के व्यवसायी जय कामदार की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को विश्वास की कथित संलिप्तता से जुड़े अतिरिक्त इनपुट भी मिले थे। ईडी अधिकारियों का कहना है कि मामले में विश्वास की भूमिका और संभावित आर्थिक लेनदेन की परतें खंगाली जा रही हैं। एजेंसी अब पूछताछ में मिले जवाबों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।