विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता: राइटर्स बिल्डिंग के पास बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:42 PM (IST)

कोलकाता के डलहौजी इलाके में राइटर्स बिल्डिंग के पीछे एक बहुमंजिला इमारत में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

राइटर्स बिल्डिंग के पीछे बहुमंजिला इमारत में भीषण आग।

राइटर्स बिल्डिंग के पीछे बहुमंजिला इमारत में भीषण आग।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। महानगर के व्यस्त डलहौजी इलाके में रविवार देर रात एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग के ठीक पीछे स्थित लायंस रेंज इमारत में लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कम से कम 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

स्थानीय लोगों ने रविवार देर रात इमारत की ऊपरी मंजिलों से आग की लपटें और घना काला धुआं निकलते देखा। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। देखते ही देखते आग ने इमारत के अंदरूनी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सोमवार दोपहर तक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग को फैलने से रोकते हुए काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है। हालांकि, प्रभावित हिस्से में कूलिंग प्रक्रिया जारी रही। इस इमारत में कई कंपनियों के कार्यालय हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण कार्यालय बंद थे। ऐसे में आग लगने के समय वहां कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं थी।

राइटर्स बिल्डिंग के बेहद करीब आग लगने की घटना से इलाके में चिंता फैल गई। उल्लेखनीय है कि राइटर्स बिल्डिंग में अब भी राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण कार्यालय संचालित होते हैं। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।