विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: 16 से 23 दिसंबर तक होगा कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, नए लोगो का हुआ अनावरण

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:18 PM (IST)

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 32वां संस्करण 16 से 23 दिसंबर तक होगा, जिसका नया लोगो संदीप राय ने अनावरण किया।

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 16 दिसंबर से होगा शुरू

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 16 दिसंबर से होगा शुरू

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोलकाता। कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआइएफएफ) का 32वां संस्करण इस वर्ष 16 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा।

रविवार को महोत्सव के नए लोगो का अनावरण किया गया। इसे प्रख्यात फिल्मकार दिवंगत सत्यजीत राय के बेटे और फिल्म निर्देशक संदीप राय ने तैयार किया है।

इस मौके पर बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार एवं दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में विशेष फिल्म बाजार का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और फिल्मों के लिए नए बाजार एवं व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना है।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म महोत्सव का उद्घाटन समारोह पहली बार विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस बार आयरलैंड को फोकस देश के रूप में चुने जाने की उम्मीद है। इसके तहत समकालीन आयरिश सिनेमा की चुनिंदा फिल्मों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।