कोलकाता में अवैध हथियार कारखाने का पर्दाफाश, छापेमारी के दौरान दो बंदूके जब्त
कोलकाता में राज्य पुलिस एसटीएफ ने एक मकान में चल रहे अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़ किया है।
-1791973549289_m.webp)
कोलकाता में अवैध हथियार कारखाने का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़। (फोटो- AI जेनरेटेड)
HighLights
कोलकाता में अवैध हथियार कारखाने का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़।
छापेमारी में दो 7 एमएम बंदूकें और देसी पिस्तौल जब्त की गईं।
मकान मालिक फरार, हथियार आपूर्ति नेटवर्क की जांच जारी।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता में मकान के भीतर कथित तौर पर चल रहे अवैध हथियार कारखाने का राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राजफाश किया है।
मंगलवार को नदियाल थाना क्षेत्र के आयुबनगर स्थित एक मकान में छापेमारी कर दो 7 एमएम बंदूकें, दो देसी पिस्तौल, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मकान मालिक फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने मकान में अभियान चलाया। जांचकर्ताओं के मुताबिक, हथियार बनाने के कथित कारोबार से जुड़े व्यक्ति की पहचान कर ली गई है।
उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मामले में नदियाल थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क की जांच
जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि मकान में कब से हथियार बनाए जा रहे थे, उपकरण कहां से खरीदे जाते थे और हथियारों की आपूर्ति किसे की जाती थी।
पुलिस को उम्मीद है कि आरोपित की गिरफ्तारी और पूछताछ से इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। हथियार बनाने और उनकी आपूर्ति के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के ठिकानों पर छापेमारी, वक्फ की जमीन पर कारोबार करने का आरोप
