विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता में बेटे के प्रेम प्रसंग पर पिता-पुत्र को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया, 3 लोग गिरफ्तार

Published: Mon, 26 Oct 2026 01:24 PM (IST)

कोलकाता के बेहाला में प्रेम प्रसंग विवाद के चलते एक बेटे और उसके पिता को निर्वस्त्र घुमाने मामले में पुलिस ...और पढ़ें

पिता-पुत्र को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार (फाइल फोटोः

पिता-पुत्र को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार (फाइल फोटोः

HighLights

  1. बेहाला में प्रेम प्रसंग पर पिता-पुत्र को निर्वस्त्र घुमाया गया।

  2. महिला के परिजनों ने युवक और पिता को अमानवीय ढंग से प्रताड़ित किया।

  3. पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कोलकाता के बेहाला इलाके में एक बेटे और उसके पिता को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग विवाद में दोनों को निर्वस्त्र घुमाया गया था। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है।

प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद

यह घटना रविवार को सरसुना थाना क्षेत्र के बसुंधरा पार्क इलाके में घटी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला के परिजनों ने युवक और महिला को एक साथ देख लिया था। इसके बाद परिजनों ने युवक को पकड़कर मकान में बंधक बना लिया और फिर महिला के पिता और मामा ने युवक की जमकर पिटाई की।

लड़के के पिता के सामने खौफनाक शर्त

पुलिस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला के परिजनों ने युवक के पिता के हाथ में बंदूक थमा दी और उनके सामने दो विकल्प रखे या तो अपने बेटे को गोली मार दो, या फिर निर्वस्त्र होकर सड़कों पर चलो।

इसके बाद दोनों (पिता और पुत्र) के कपड़े उतरवाए गए और उन्हें पूरे इलाके में सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र घुमाकर घोर अपमानित किया गया। जानकारी यह भी मिली है कि युवक के एक दोस्त के साथ भी मारपीट की गई और उसे भी इसी तरह प्रताड़ित किया गया।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने आरोपाी महिला के घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को बिगड़ने से पहले ही संभाला। स्थानीय लोगों ने महिला के मामा को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने अब तक महिला के पिता और मामा सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले घर के कुछ सदस्य फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।यह भी पढ़ें- कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी से अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया तलाशी अभियान