विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Durga Puja: कोलकाता में दुर्गा पूजा पर ममता दीदी का उपहार, महिलाओं को मिलेगी साड़ी

By Priti JhaEdited By:
Published: Tue, 28 Sep 2021 08:50 AM (IST)

राज्य के प्रति ब्लाक में रहने वाली ऐसी महिलाओं की लिस्ट लगभग तैयार है। उन्हें मुफ्त में साड़ी दी जाने ...और पढ़ें

कोलकाता में दुर्गा पूजा पर ममता दीदी का उपहार,
कोलकाता में दुर्गा पूजा पर ममता दीदी का उपहार,

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । पूजा से पहले जरूरतमंद महिलाओं तक दीदी यानी सीएम ममता बनर्जी का उपहार पहुंचने जा रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जो बेहद ही जरूरतमंद हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा साड़ी दी जायेगी। दरअसल, कोविडकाल के बीच आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाएं भी पूजा के आनंद से वंचित नहीं रहे। वे भी उत्सव मना सके। इसी सोच के साथ ‘पूजोय दीदीर उपहार’ महिलाओं को मिलने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक राज्य के प्रति ब्लाक में रहने वाली ऐसी महिलाओं की लिस्ट लगभग तैयार है। उन्हें मुफ्त में साड़ी दी जाने की तैयारी चल रही है। उल्लेखनीय है सत्ता में आने बाद से ही ममता सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं लायी हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं कन्याश्री, रूपश्री, लक्खी भंडार व अन्य।

लक्ष्मी भंडार योजना को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने महिलाओं को आर्थिक सहयता देने के लिए शुरू की है। लक्ष्मी भंडार योजना के तहत अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह और सामान्य वर्ग की महिलाओं को 500 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।

इस योजना में महिलाओं को हर महीने घर चलाने के लिए 500 से 1000 रुपये की मदद दी जाएगी ताकि महिलाएं आसानी से अपना घर चला सकें। लक्ष्मी भंडार योजना से प्रदेश की एक करोड़ 60 लाख महिलाओं की हर माह मदद की जा सकती है। इस योजना की शुरुआत महिला मुखिया को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से की गई है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि देश के हर हिस्से में कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास आय का कोई निश्चित स्रोत नहीं है और वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं।

ऐसे में उन्हें अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और ऐसे में वे कुपोषण और कई बीमारियों के शिकार भी हो जाते हैं, ऐसे लोगों की मदद के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने लक्ष्मी भंडार योजना शुरू की है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उनकी आजीविका में कुछ मदद दी जा सके।