विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वहशी-दरिंदा, जानवरों जैसी सोच; कोलकाता रेप केस के आरोपी की जांच में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे

Published: Thu, 22 Aug 2024 04:19 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2024 05:07 PM (IST)

Kolkata Doctor Rape-Murder Case कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म-हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी के साइको टेस्ट में ...और पढ़ें

सीबीआई ने कराया आरोपी का साइको एनैलटिक टेस्ट। (File Image)
सीबीआई ने कराया आरोपी का साइको एनैलटिक टेस्ट। (File Image)

HighLights

  1. पशु प्रवृत्ति वाला यौन विकृत शख्स है आरोपित संजय राय।
  2. साइको एनालिटिक में सीबीआई को चला पता।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी मामले में गिरफ्तार एकमात्र आरोपी सिविक पुलिस वालंटियर संजय राय के साइको टेस्ट में रोंगटे खड़े कर देने वाले नतीजे सामने आए हैं। गौरतलब है कि आरोपी की मनोस्थिति की जांच के लिए सीबीआई की ओर से उसका मनोविश्लेषणात्मक प्रोफाइल (साइको एनालिटिक प्रोफाइल) जांच कराई गई थी।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, इस रिपोर्ट में पता चला है कि संजय राय एक पशु प्रवृत्ति वाला व्यक्ति है और यौन विकृत भी है, जबकि देखने में वह एक साधारण व्यक्ति लगता है। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि अपराध स्थल पर संजय राय की मौजूदगी की पुष्टि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से हुई है, लेकिन वे डीएनए परीक्षणों के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया था स्वत: संज्ञान

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि पीड़ित के नाखूनों के नीचे पाए गए खून और त्वचा के निशान संजय राय के हाथों पर लगी चोटों से मेल खाते हैं। बताते चलें कि सीबीआई को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को अब तक की जांच पर एक स्टेटस रिपोर्ट सौंपनी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 20 अगस्त को मामले का स्वत: संज्ञान लिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।