विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेज बारिश, वीकेंड की भीड़ और संकरे रास्ते... कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़

Published: Sat, 17 Oct 2026 11:42 PM (IST)

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी की शाम भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए।

संकरे रास्ते, बारिश और भीड़ ने स्थिति बिगाड़ी।

संकरे रास्ते, बारिश और भीड़ ने स्थिति बिगाड़ी।

HighLights

  1. कोलकाता के चोरबागान पंडाल में भगदड़, 17 की मौत।

  2. संकरे रास्ते, बारिश और भीड़ ने स्थिति बिगाड़ी।

  3. पंडाल का हिस्सा ढहा, 25 लोग घायल हुए।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संकरे प्रवेश और निकास द्वार, तेज बारिश, अंधेरा और सप्तमी की शाम उमड़ी भारी भीड़ ने स्थिति को भयावह बना दिया। लोगों के बीच मची अफरा-तफरी के दौरान पंडाल का एक हिस्सा भी ढह गया।

डेढ़ घंटे तक लगी रही कतार

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पंडाल के प्रवेश और निकास द्वार काफी संकरे थे। इलाके में पर्याप्त रोशनी भी नहीं थी। प्रवेश के लिए करीब डेढ़ घंटे तक कतार में खड़े रहने के बाद बारिश शुरू होने से लोग जल्दी अंदर जाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान भीड़ का दबाव बढ़ गया और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। प्रत्यक्षदर्शी की बेटी और नातिन भी हादसे में घायल हुईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

अंधेरे में गिरे लोग, मदद के लिए लगाते रहे गुहार

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, अंधेरे के कारण दो लोग गिर पड़े। उनके ऊपर कई अन्य लोग भी गिर गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय मौके पर न तो पुलिसकर्मी थे और न ही स्वयंसेवक, जो भीड़ को नियंत्रित कर लोगों की मदद कर सकें। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भीड़ के दबाव में कई लोग बेहोश हो गए। कुछ घायलों को मोटरसाइकिलों से अस्पताल ले जाना पड़ा।

बारिश के बीच बढ़ा भीड़ का दबाव

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7:40 बजे गिरीश पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरबागान के शारदा पार्क पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भारी भीड़ और बारिश के कारण भगदड़ हुई। पुलिस, अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन दल और चिकित्सा टीमों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया।

यह भी पढ़ें- 'रास्ता बहुत संकरा था, रोशनी नहीं थी...', कोलकाता पंडाल भगदड़ के चश्मदीदों ने बताया मंजर