विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता हादसा: भीड़, बारिश या भ्रामक घोषणा, आखिर किस वजह से मची भगदड़?

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:44 AM (IST)

कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत और 24 घायल हो गए। भाजपा ने निष्पक्ष ...और पढ़ें

चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ (फोटो- PTI)

चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ (फोटो- PTI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । चोरबागान सार्वजनीन दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राजनीतिक बयानबाजी से बचने, प्रभावित परिवारों की मदद करने और घटना की वास्तविक सच्चाई सामने लाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाना भी जरूरी है।

भट्टाचार्य ने आगे कहा कि घटनास्थल पर मौजूद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक निजी सुरक्षा एजेंसी की घोषणा और कई बार सीटी बजाए जाने के बाद हालात बिगड़ने की बात सामने आई है। हालांकि, जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

हर एंगल से जांच शुरू

भट्टाचार्य ने कहा कि पूजा समिति के सदस्यों और निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों को हिरासत में लेकर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू की गई है। इस शोक की घड़ी में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होना, घटना की निष्पक्ष जांच कराना और दोषियों को कानून के दायरे में लाना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पारदर्शी जांच, मानवीय सहायता और न्याय को इस समय सबसे महत्वपूर्ण बताया।

मृतकों के स्वजन को 25-25 लाख और नौकरी

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ितों के लिए कई घोषणाएं की हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और ग्रुप-डी में सरकारी नौकरी, घायलों को 5-5 लाख आर्थिक मदद देने का एलान किया है।

पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने रविवार को ही उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर एक सिटिंग जज के नेतृत्व में एसआइटी गठित करने की बात कही है। इसके अलावा, घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी और उन्हें अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज के लिए 5-5 लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक मदद दी जाएगी।

कैसे मची भगदड़?

गौरतलब है कि महा सप्तमी के दिन चोरबागान सार्वजनीन दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम करीब 7.15 बजे यह घटना घटी, जब संकरी राधा माधव सहा लेन पर पंडाल में प्रवेश करने के लिए इंतजार कर रही भारी भीड़ अचानक तेज बारिश शुरू होने पर आगे बढ़ने लगी।

जो लोग पहले से ही पंडाल के अंदर थे, वे भी भीड़ में फंस गए और आगे चल रहे आगंतुकों के कारण लोग निकास द्वार की ओर नहीं बढ़ पा रहे थे। बताया जाता है कि निकास द्वार के पास सीढ़ियों से कई लोग गिर गए और पीछे से आ रहे लोगों के पैरों तले कुचल गए।

19 लोगों की मौत

इस भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। मृतकों में चार पुरुष, दो बच्चे और 13 महिलाएं शामिल हैं। 11 घायलों को एसएसकेएम अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, सीएम ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजे और रोजगार का किया एलान

यह भी पढ़ें- कोलकाता भगदड़: 'मां को आंखों के सामने दम तोड़ते देखा', बेटे ने सुनाया हादसे का दर्द