विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता में बस और पिकअप की टक्कर, दो घायल; सांसद ने अपनी कार से पहुंचाया अस्पताल

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:43 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2026 11:56 PM (IST)

कोलकाता के ईएम बाइपास पर एक बस और पिकअप वैन की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें

कोलकाता में सड़क हादसा।

कोलकाता में सड़क हादसा।

HighLights

  1. कोलकाता में बस और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर।

  2. दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक।

  3. सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। ईएम बाइपास पर रूबी के पास सोमवार को एक बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुरुलिया के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने मानवीय पहल करते हुए तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों की मदद के लिए आगे आये।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को ज्योतिर्मय सिंह महतो कालेज स्ट्रीट में भाजपा के 'गणतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

इसी दौरान रूबी के पास बाइपास पर उन्होंने बस और पिकअप वैन की टक्कर देखी। दुर्घटना में दो लोगों की हालत गंभीर देखकर उन्होंने बिना देर किये अपनी गाड़ी से उतरकर घायलों को बाहर निकलवाया।

इसके बाद सांसद ने दोनों घायलों को अपनी ही गाड़ी से एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, घायलों को इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती करने की तैयारी की जा रही थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।