विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता में भाजपा-ममता तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प, जमकर हुई अंडे और ईंटों की बरसात

Published: Tue, 22 Sep 2026 08:22 PM (IST)

कोलकाता के मुकुंदपुर में भाजपा और ममता तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी कार्यालय को लेकर झड़प हुई। इस दौरान अंडे ...और पढ़ें

कोलकाता के मुकुंदपुर में भाजपा-ममता तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

कोलकाता के मुकुंदपुर में भाजपा-ममता तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

HighLights

  1. कोलकाता के मुकुंदपुर में भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प।

  2. पार्टी कार्यालय को लेकर हुई थी यह हिंसक झड़प।

  3. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अंडे और ईंटें फेंकीं, कई घायल।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के मुकुंदपुर में मंगलवार शाम पार्टी कार्यालय को लेकर भाजपा और ममता तृणमूल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी के बीच अंडे और ईंटें फेंकी गईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की।

ममता तृणमूल के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के सामने जुलूस लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस पर हमला किया। भाजपा की ओर से भी जवाबी हमले का आरोप लगाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई।

झड़प के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए। ममता तृणमूल के जुलूस को निशाना बनाकर अंडे और ईंटें फेंके जाने की बात सामने आई है। धक्का-मुक्की में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी रही।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगालः पार्टी सिंबल और नाम गंवाने के बाद भी तीन बैंक खातों पर रहेगा ममता का कंट्रोल, कलकत्ता HC से राहत