केकेआर ईडन गार्डेंस में लगाएगा विशेष चयन शिविर, बंगाल के क्रिकेटरों को मिलेगा मौका
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 4 से 7 दिसंबर तक ईडन गार्डेंस में एक विशेष चयन शिविर आयोजित करेगा ताकि बंगाल के क्रिकेटरों को टीम में जगह बनाने का मौका मिल सके।

केकेआर 4-7 दिसंबर तक ईडन गार्डेंस में शिविर लगाएगा (फाइल फोटो)
HighLights
केकेआर 4-7 दिसंबर तक ईडन गार्डेंस में शिविर लगाएगा
बंगाल के क्रिकेटरों को टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा
मुख्य कोच और मेंटर सहित कई दिग्गज मौजूद रहेंगे
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के क्रिकेटरों को टीम में जगह बनाने का मौका देने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) प्रबंधन ईडन गार्डेंस स्टेडियम में चार से सात दिसंबर तक विशेष चयन शिविर का आयोजन करेगा।
शिविर में केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर, मेंटर ड्वेन ब्रावो, सहायक कोच आंद्रे रसेल और शेन वाटसन मौजूद रहेंगे। टीम में बरकरार रखे गए भारतीय खिलाड़ियों के भी शिविर में आने की संभावना है। घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले कई खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।
आईपीएल के पिछले सत्र में केकेआर का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा था। नए सत्र से पहले टीम प्रबंधन ने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। ऐसे में वह विशेष चयन शिविर व आगामी नीलामी के माध्यम से अच्छे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की जुगत में है।