Move to Jagran APP

बंगाल चुनाव में ममता के खिलाफ बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत कर रहे केशव प्रसाद मौर्य

हर हफ्ते बंगाल का चुनावी दौरा कर रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ममता के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। केशव रैलियों और जनसभाओं के जरिए तृणमूल कांग्रेस और ममता पर हमलावर है बल्कि भाजपा के लिए कार्यकर्ताओं की मजबूत और बड़ी फौज भी तैयार करने में जुटे हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 08:59 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 08:59 AM (IST)
केशव प्रसाद मौर्य ने बंगाल में ममता के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।

 कोलकाता, राज्य ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बंगाल में ममता के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। लगभग हर हफ्ते बंगाल का चुनावी दौरा कर रहे उपमुख्यमंत्री इस बार तीन दिन के प्रवास पर बंगाल में रहे हैं। केशव बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं को कड़े चुनावी संघर्ष के लिए तैयार करने में जुटे हैं। यूपी के उपमुख्यमंत्री बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के चुनावी शिल्पी की भूमिका में हैं।

loksabha election banner

 केशव रैलियों और जनसभाओं के जरिए तृणमूल कांग्रेस और ममता पर हमलावर है, बल्कि भाजपा के लिए कार्यकर्ताओं की मजबूत और बड़ी फौज भी तैयार करने में जुटे हैं। केशव अपनी खास शैली में कार्यकर्ताओं के घर पहुंच कर चाय पी रहे, भोजन कर रहे हैं और उनका हाल-चाल भी ले रहे हैं। जातिगत आधार पर बटे इन छोटे-छोटे कुनबों के जरिए केशव ने बंगाल के कस्बाई इलाकों में भाजपा के लिए समर्थकों का मजबूत आधार खड़ा कर दिया है।

 पिछले तीन दिनों में उपमुख्यमंत्री बंगाल में ताबड़तोड़ कई जनसभाओं को संबोधित करने के साथ लगातार परिवर्तन यात्राओं मे भी शामिल हो रहे हैं। केशव की जनसभाओं और कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है। जो बंगाल में बदलते सियासी समीकरण का संकेत दे रहे हैं।

 हुगली जिले के श्रीरामपुर पहुंचे केशव मौर्य ने ममता के खिलाफ जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि  बंगाल में ममता दीदी की सरकार जाने वाली है। बंगाल की जनता, बंगाल की तानाशाही सरकार को अब किसी कीमत पर टिकने नहीं देगी। कहा बंगाल का चुनाव जनता की आकांक्षाओं का चुनाव है। भाजपा सत्ता में आने के बाद सभी की आकांक्षाओं को पूर्ण करेगी। जनता का उत्साह और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा का कमल खिलने वाला है। भाजपा इस बार 200 का आंकड़ा पार करेगी।

 इस दौरान मौर्य ने बूथ अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन सैलाब बता रहा है सत्ता परिवर्तन के लिए जनता मन बना चुकी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीरामपुर में बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्रों के साथ बैठक कर जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.