गले में फंदा, टूटी डिक्की और चोट के निशान... कर्जदार के दबाव में व्यापारी ने रची लूट की झूठी कहानी
कामाख्यागुड़ी के व्यवसायी स्वपन पाल ने कर्जदारों के लगातार दबाव से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी रची। पुलिस ...और पढ़ें
-1791550063188_m.webp)
व्यवसायी स्वपन पाल ने कर्जदारों से बचने के लिए लूट का नाटक किया।
HighLights
व्यवसायी स्वपन पाल ने कर्जदारों से बचने के लिए लूट का नाटक किया।
पुलिस पूछताछ में झूठी कहानी का सच सामने आया।
माफीनामे पर रिहा हुए, पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी।
जेएनएन,अलीपुरद्वार। कर्जदारों के लगातार दबाव से परेशान कामाख्यागुड़ी के व्यवसायी स्वपन पाल ने लूट की झूठी कहानी रची। पुलिस पूछताछ में सच सामने आने पर उन्होंने गलती स्वीकार की। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया और लिखित माफीनामे व मुचलके पर छोड़ दिया।
शुक्रवार सुबह स्वपन पाल कामाख्यागुड़ी से राज्य राजमार्ग होते हुए यशडांगा जा रहे थे। तलेश्वरगुड़ी के पास उन्होंने दावा किया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने गले में फंदा डालकर बाइक की डिक्की में रखे 2 लाख 38 हजार रुपये लूट लिए और उन्हें जंगल में छोड़ दिया।
स्थानीय लोगों और एक टोटो चालक ने उन्हें बाहर निकाला। डिक्की टूटी थी और गले पर चोट के निशान थे। थाने में लिखित शिकायत से इन्कार करने पर पुलिस को संदेह हुआ।
पूछताछ में स्वपन ने माना कि कहानी मनगढ़ंत थी और डिक्की में रुपये नहीं थे। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने हाल ही में दुकान बेची थी और अग्रिम के रूप में दो लाख रुपये मिले थे।
पूजा के बाद कर्ज चुकाने की योजना थी, लेकिन लेनदारों के दबाव से बचने के लिए उन्होंने यह नाटक रचा। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार शाह ने कहा कि इस घटना से पुलिस की छवि खराब करने का प्रयास हुआ।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में पिंजरा खुला तो नए जंगल को निहारने लगी बिहार के वीटीआर की राजकुमारी
