विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कालीपूजा की धूम: दक्षिणेश्वर से लेकर नैहाटी की प्रसिद्ध 'बबड़ो मां' के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Published: Sun, 08 Nov 2026 03:58 PM (IST)

कालीपूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल में भक्ति का अनूठा माहौल है, जहां दक्षिणेश्वर मंदिर और नैहाटी की 'बड़ो मां' ...और पढ़ें

पूजा के लिए मंदिर में जाते लोग।

पूजा के लिए मंदिर में जाते लोग।

HighLights

  1. दक्षिणेश्वर और नैहाटी में कालीपूजा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

  2. मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस और आपदा टीमें तैनात।

  3. नैहाटी की 103वीं 'बड़ो मां' पूजा में भक्तों का उत्साह चरम पर।

जागरण संवाददाता, बैरकपुर। कालीपूजा के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल में भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है। दक्षिणेश्वर मां भवतारिणी मंदिर से लेकर उत्तर 24 परगना के नैहाटी की ऐतिहासिक 'बड़ो मां' के दरबार तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

सुबह से ही हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में मत्था टेककर आगामी दिनों में सभी के जीवन में सुख, शांति व मंगल कामना की प्रार्थना की।

दक्षिणेश्वर में कड़े सुरक्षा इंतजाम

दक्षिणेश्वर मंदिर परिसर में उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दक्षिणेश्वर थाना और बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की संयुक्त निगरानी में पूरे क्षेत्र को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गंगा के फेरिघाटों पर पुलिस की पेट्रोलिंग नावें और आपदा प्रबंधन (डिजास्टर मैनेजमेंट) की टीमें तैनात हैं।

नैहाटी की 103 वर्ष पुरानी 'बबड़ो मां' के दर्शन को लेकर उत्साह

दूसरी ओर, नैहाटी की मशहूर 'बड़ मां' की पूजा को लेकर भी भक्तों में भारी उत्साह है। इस बार बड़ो मां की पूजा का 103वां वर्ष है। नैहाटी के अरविंद रोड और आर.बी.सी. रोड पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई है।

रास्ते का रखें ध्यान होगी सुविधा

नैहाटी थाने की ओर से जारी गाइड मैप के अनुसार, बैरकपुर की ओर से आने वाले दर्शक घोषपाड़ा रोड पर 73 नंबर बस स्टैंड से बाएं मुड़कर सस्वप्नवीथी पार्क के सामने से अरविंद रोड होते हुए बड़ो मां के दर्शन कर पा रहे हैं।

शांतिपूर्वक हो रही पूजा 

वहीं, हालीशहर की ओर से आने वाले लोग रामकृष्ण मोड़ से नैहाटी नगरपालिका के सामने दाएं मुड़कर जान मोहम्मद घाट रोड और बाजार घाट रोड के रास्ते पहुंच रहे हैं। प्रतिमाओं और कड़े प्रशासनिक पहरे के बीच बंगाल में कालीपूजा का यह उत्सव शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।