विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

kolkata: न्यायमूर्ति टीएस शिवगणनम कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Tue, 02 May 2023 02:09 AM (IST)

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अन्य लोगों के साथ मुख्य न्यायाधीश के रूप में कलकत्ता उच्च न्यायालय के लिए न्यायमूर्ति टीएस ...और पढ़ें

न्यायमूर्ति टीएस शिवगणनम को कलकत्ता HC का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
न्यायमूर्ति टीएस शिवगणनम को कलकत्ता HC का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

नई दिल्ली, पीटीआई। न्यायमूर्ति टीएस शिवगणनम को सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए एक अधिसूचना जारी की। सुप्रीम कोर्ट के कलेजियम ने इस साल फरवरी में उनके नाम की अनुशंसा की थी, क्योंकि तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव 30 मार्च को सेवानिवृत होने वाले थे।

न्यायमूर्ति शिवगणनम मूलरूप से मद्रास हाई कोर्ट से संबंधित हैं और अब तक कलकत्ता हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश थे। उन्हें 31 मार्च 2009 को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।