विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल के जीवनतला में भाजपा और माकपा-आइएसएफ समर्थकों में हिंसक झड़प, 40 घायल

Published: Sat, 05 Sep 2026 11:12 PM (IST)

दक्षिण 24 परगना के जीवनतला में भाजपा और माकपा-आइएसएफ समर्थकों के बीच झड़प में 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. जीवनतला में भाजपा-माकपा-आइएसएफ समर्थकों के बीच हिंसक संघर्ष।

  2. झड़प में 40 से अधिक लोग घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज।

  3. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के जीवनतला में शनिवार को भाजपा और माकपा-आइएसएफ समर्थकों के बीच संघर्ष से तनाव फैल गया। दोनों पक्षों की झड़प में कम से कम 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घायलों में कुछ को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी। माकपा और आइएसएफ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा था। इसके विरोध में शनिवार सुबह माकपा और आइएसएफ की ओर से मार्च निकाला गया।

जीवनतला से मार्च शुरू होते ही दोबारा हमला किए जाने का आरोप सामने आया। इसके बाद दोनों पक्षों में हमला और जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई। संघर्ष के दौरान ईंट-पत्थरबाजी और हाथापाई हुई। भाजपा का दावा है कि उसके कार्यकर्ताओं पर पहले हमला किया गया और उन्होंने आत्मरक्षा में जवाब दिया। वहीं, माकपा और आइएसएफ ने इलाके में अशांति फैलाने का आरोप भाजपा पर लगाया है।

पुलिस के लाठीचार्ज के बाद स्थिति नियंत्रण में

संघर्ष की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। कुछ देर बाद स्थिति नियंत्रण में आई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी बढ़ा दी है, ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस के अनुसार, संघर्ष में कई लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।