श्री जबरेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव
जागरण संवाददाता कोलकाता महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री जबरेश्वर महादेव मन्दिर जकरिया स्ट्र
जागरण संवाददाता, कोलकाता :
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री जबरेश्वर महादेव मन्दिर, जकरिया स्ट्रीट से प्रारम्भ शोभायात्रा का बड़ाबाजार के विभिन्न मार्ग में सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामचंद्र बडोपलिया, सचिव प्रमोद चाडक ने बताया कि सासद सुदीप बंद्योपाध्याय, विधायक स्मिता बक्शी, संजय बक्शी, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश पोद्दार, गोविंदराम अग्रवाल, राजकुमार बोथरा, जानकी लाल राठी, डॉ. लक्ष्मीनिवास ओझा, पवन बंसल, सुभाष चंद्र गोयनका एवं हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा - अर्चना की। हवन, भजनों की अमृत वर्षा, नृत्य नाटिका एवं सामूहिक आरती में श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गए। 20 से 25 फरवरी तक आयोजित उत्सव में रविवार 23 फरवरी को श्री श्याम निशान शोभायात्रा मंदिर प्रागण से श्री श्याम मंदिर, काठगोला जाएगी। ललित सुरेका, देवकीनंदन धेलिया, कुलदीप सोमानी, भगवती प्रसाद बिड़ला, संदीप सोमानी, हरीश बडोपलिया, विजय कपूर, केदारनाथ धुवालेवाला, अशोक ओझा, गणेश शर्मा, संजीव शर्मा, विनोद कपूर, संजीव राठी, शिवरतन अग्रवाल, रितेश शाह, अनिल ( बबलू) शर्मा, मधुसूदन शर्मा, पवन नाहटा, सुरेन्द्र शर्मा, किशन जोशी, पवन शर्मा, विनय माहेश्वरी, शम्भुनाथ मिश्रा, नितिन चाडक, संजय अग्रवाल, राजेश बडोपलिया एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे।