भारत-बांग्लादेश के बीच तीन फरवरी से मेघालय में शुरू होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास
जागरण संवाददाता कोलकाता भारत और बाग्लादेश की सेना तीन फरवरी से संयुक्त सैन्य अभ्यास करे
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 04:43 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 04:43 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता : भारत और बाग्लादेश की सेना तीन फरवरी से संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी। यह सैन्य अभ्यास दो हफ्ते तक चलेगा। एक रक्षा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस अभ्यास को 'सम्प्रीति- नौ' नाम दिया गया है और यह मेघालय के उमरोई में 16 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास में काउंटर आतंकवाद अभियान पर अधिक जोर दिया जाएगा। यह अभ्यास भारत-बांग्लादेश रक्षा सहयोग का हिस्सा है। दोनों देशों के बीच यह नौवा सैन्य अभ्यास होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें