विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India China Border Tension: बॉर्डर पर तनाव के मद्देनजर बड़ा फैसला, होटलों में चीनी नागरिकों को 'नो एंट्री'

By Vijay KumarEdited By:
Published: Sun, 28 Jun 2020 04:36 PM (IST)

भारत- चीन के बीच सीमा को लेकर चल रहे तनाव के मद्देनजर कोलकाता के कई होटलों में चीनी नागरिकों के ठहरने पर रोक लगा दी गई है।

India China Border Tension: बॉर्डर पर तनाव के मद्देनजर बड़ा फैसला, होटलों में चीनी नागरिकों को 'नो एंट्री'
India China Border Tension: बॉर्डर पर तनाव के मद्देनजर बड़ा फैसला, होटलों में चीनी नागरिकों को 'नो एंट्री'

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : भारत- चीन के बीच सीमा को लेकर चल रहे तनाव के मद्देनजर कोलका'ता के कई होटलों में चीनी नागरिकों के ठहरने पर रोक लगा दी गई है।कारोबार के सिलसिले में कोलकाता आने वाले चीनी नागरिक आम तौर पर पार्क स्ट्रीट, रायड स्ट्रीट,  फ्री स्कूल स्ट्रीट और मिर्जा गालिब स्ट्रीट के विभिन्न होटलों में ठहरते हैं। वहां के अधिकांश होटल मालिकों ने अब चीनी नागरिकों को अपने यहां ठहरने नहीं देने का फैसला किया है। पार्क इन होटल के एक अधिकारी ने बताया-'हमारे सैनिकों पर हमला करने वालों को हम अपने होटल में ठहरने की अनुमति कैसे दे सकते हैं? यह संभव नहीं है। हमारे होटल के दरवाजे उनके लिए अब बंद कर दिए गए हैं। '

इन इलाकों के विभिन्न होटलों के रिसेप्शन पर सफेद कागज पर लिख दिया गया है कि चीनी नागरिकों को ठहरने की अनुमति नहीं है। एक होटल मालिक ने कहा-'इससे हमें आने वाले समय में आर्थिक नुकसान तो होगा लेकिन हम उसे वहन कर लेंगे।' दूसरी तरफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव सुदेश पोद्दार ने कहा-'हमें इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है। अगर कुछ होटल मालिकों ने ऐसा किया भी है तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है।'  पोद्दार ने हालांकि आगे यह जरूर कहा-'सरकार की तरफ से इस बाबत अब तक कोई निर्देश नहीं मिला है। सरकार ऐसा करने को कहेगी तो उसका जरूर पालन किया जाएगा।'