विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर में हाथ जोड़कर बैठा रहा पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:54 PM (IST)

नारायणपुर इलाके के वार्ड नंबर चार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसका सिर काटकर हाथ में लेकर इलाके में घूमता रहा।

पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, गंगारामपुर। बंगाल में दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर शहर में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां नारायणपुर इलाके के वार्ड नंबर चार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसका सिर काटकर हाथ में लेकर इलाके में घूमता रहा। इसके बाद वह एक स्थानीय मंदिर में जाकर दोनों हाथ जोड़कर बैठ गया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही गंगारामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय भी आरोपित एक हाथ में धारदार हथियार और दूसरे हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसके हाथ से हथियार और महिला का सिर बरामद किया। उसका नाम रिंटू घोष है। मृतका की पहचान सीमा सरकार घोष के रूप में हुई है। इस संबंध में गंगारामपुर के एसडीपीओ ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतका के चाचा ने बताया कि सुबह नींद से उठे ही थे कि भतीजी का सिर काटने की जानकारी मिली। वह भागे-भागे मंदिर गए। वहां आरोपित सिर लिए बैठा था। इस भयावह दृश्य को देखकर समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें।

उन्होंने बताया कि आरोपित पहले सरकारी बस में कंडक्टर था। बाद में किसी कारण से उसने नौकरी छोड़ दी थी। कुछ समय पहले से वह काफी धार्मिक हो गया था। पिता की मौत के बाद उसके व्यवहार में भी काफी बदलाव आ गया था। हालांकि, वह इस तरह की घटना को अंजाम देगा, इसकी किसी को कल्पना नहीं थी। उन्होंने आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।