विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल में आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर चली गोली, हमले के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया

Published: Mon, 15 Jul 2024 07:07 PM (IST)

सोमवार को दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली में नकली सोना बेचने के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की ...और पढ़ें

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली में पुलिस पर चली गोली (प्रतिकात्मक फोटो)
बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली में पुलिस पर चली गोली (प्रतिकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बंगाल में पुलिस की टीम पर किया गया हमला
  2. पुलिस पर चलाई गई गोली निशाने से चूकी
  3. हमले के सिलसिले में पुलिस ने दो महिलाओं को लिया हिरासत में

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली में सोमवार को नकली सोना बेचने के आरोपित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई बंगाल पुलिस की टीम पर हमला किया गया और गोली चलाई गई। हालांकि, सौभाग्य से पुलिस पर चलाई गई गोली निशाने से चूक गई और कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने छापेमारी करने वाली टीम पर हमले के सिलसिले में दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। जिला पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस की एक टीम सद्दाम लश्कर को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी। जैसे ही पुलिस की गाड़ी उसके घर पहुंची, आरोपित के परिवार के सदस्यों और कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

पुलिस ने लिया तलाशी अभियान 

एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर गोली भी चलाई, जो सौभाग्य से निशाने से चूक गई। घटना के बाद पुलिस और असामाजिक तत्वों के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान हुई हाथापाई में सद्दाम लश्कर इलाके से भाग निकला। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

पहले भी जांच टीम पर हो चुके हैं हमले

बंगाल पिछले कुछ समय से जांच अधिकारियों पर भीड़ द्वारा किए गए हमलों के लिए चर्चा में है। इस साल जनवरी में ईडी की एक टीम और उसके साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों पर स्थानीय लोगों ने हमला किया था, जब वे उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी करने गए थे। इस साल अप्रैल में दिसंबर 2022 में हुए एक विस्फोट की जांच करने के लिए पूर्व मेदिनीपुर जिले के भुपतिनगर पहुंची एनआइए की एक टीम पर हमला किया गया था। दोनो ही घटनाओं में आरोप टीएमसी समर्थित बदमाशों पर लगा है।

यह भी पढ़ें- NEET-UG 2024: नीट-यूजी विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर SC ने जारी किया नोटिस, 18 जुलाई को फिर होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें- 'Modi मेरे पास आए और प्रणाम किया', राम मंदिर उद्घाटन पर सवाल उठाने वाले शंकराचार्य बोले- PM कोई गलती करेंगे तो हम उन्हें भी टोकेंगे