विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: दादनपात्रबाड़ी में गहरे समुद्री बंदरगाह के लिए IIT खड़गपुर ने शुरू किया सर्वे, मिट्टी और गहराई की हो रही जांच

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:36 PM (IST)

दादनपात्रबाड़ी में गहरे समुद्री बंदरगाह के निर्माण के लिए आईआईटी खड़गपुर ने सर्वेक्षण शुरू किया है, जिसमें समुद्र की गहराई और मिट्टी की जांच की जा रही है।

दादनपात्रबाड़ी में गहरे समुद्री बंदरगाह का सर्वे शुरू

दादनपात्रबाड़ी में गहरे समुद्री बंदरगाह का सर्वे शुरू

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पूर्व मेदिनीपुर जिले के मंदारमणि के पास दादनपात्रबाड़ी में गहरे समुद्री बंदरगाह के निर्माण के लिए सर्वेक्षण शुरू हो गया है। आईआईटी खड़गपुर ने प्रारंभिक प्रक्रिया के तहत समुद्र की गहराई मापने और मिट्टी की जांच का काम आरंभ किया है। एक एजेंसी के माध्यम से आईआईटी खड़गपुर इसे क्रियान्वित कर रहा है।

दीघा-शंकरपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धूमल प्रतीक अशोक ने बताया कि समुद्र की गहराई और मिट्टी की स्थिति का आकलन बंदरगाह निर्माण की तकनीकी संभावनाएं तय करने में महत्वपूर्ण होगा।

दादनपात्रबाड़ी में गहरा समुद्री बंदरगाह बनाने की जरूरत कोलकाता और हल्दिया बंदरगाहों की भौगोलिक सीमाओं के कारण महसूस की गई। दोनों बंदरगाह हुगली नदी पर स्थित हैं। यहां नदी के नौवहन चैनल में सीमित जल गहराई और ज्वार-भाटा की स्थिति के कारण बड़े मालवाहक जहाजों के आवागमन में कठिनाई होती है।

दादनपात्रबाड़ी में बंदरगाह बनने से बंगाल के साथ-साथ पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के व्यापार को भी लाभ मिल सकता है।

मालूम हो कि राज्य सरकार ने पहले ताजपुर में बंदरगाह की योजना बनाई थी। पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार ने इसका प्रारंभिक कार्य भी शुरू किया था, लेकिन जमीन की कमी के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी।

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ताजपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर दादनपात्रबाड़ी में बंदरगाह बनाने की घोषणा की। यहां लवण कारखाने की करीब 1,700 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है।

दादनपात्रबाड़ी में सर्वेक्षण शुरू होने से स्थानीय लोगों में उत्साह है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिशिर अधिकारी के मुताबिक, बंदरगाह बनने से करीब पांच हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।