West Bengal: आज से शुरू हो जाएगा हिंदी अकादमी का कार्यालय, मंत्री फिरहाद हकीम ने किया उद्घाटन
पाथुरियाघाटा पांचेरपल्ली सार्वजनीन दुर्गोत्सव के पूजा पंडाल का मंत्री फिरहाद हकीम ने किया उद्घाटन। मनुष्य को बनाते वक्त भी उन्होंने कभी अपने बच्चों में धर्म व जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया तो हम मनुष्य होकर कैसे मां की आराधना में भेदभाव कर सकते हैं।
कोलकाता, राज्य ब्यूरो। नवगठित हिंदी अकादमी का कार्यालय बुधवार से शुरू हो जाएगा। अकादमी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह इसकी जानकारी दी। उन्होंने पूरे संसार को बनाया है। मनुष्य को बनाते वक्त भी उन्होंने कभी अपने बच्चों में धर्म व जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया तो हम मनुष्य होकर कैसे मां की आराधना में भेदभाव कर सकते हैं। यह कहना है कोलकाता नगर निगम के प्रशासक व मंत्री फिरहाद हकीम का। पाथुरियाघाटा पांचेरपल्ली सार्वजनीन दुर्गोत्सव के पूजा पंडाल के उद्घाटन के मौके पर मंत्री ने उक्त बातें कहीं।
इस मौके पर पश्चिम बंगाल हिंदी अकादमी के चेयरमैन विवेक गुप्त, पूजा कमेटी की अध्यक्ष व स्थानीय नेता इलोरा साहा, मृणाल साहा, सुनंदा सरकार सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि दुर्गा पूजा का उत्सव मनाएं मगर स्वास्थ्य नियमों का पालन करें। पूरे बंगाल के लोग जाति व धर्म से ऊपर उठकर त्योहार मनाते हैं और यही बंगाल की असल पहचान है।
इस मौके पर मंत्री फिरहाद हकीम ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरे देश में कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय कहा जाता है ना कि अहमदाबाद को। बंगाल जो आज करता है और सोचता है वह कल पूरी दुनिया करती है। इस मौके पर विशिष्ट जनों ने सभी को दुर्गा पूजा और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। गुप्त ने बताया कि उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने हिंदी अकादमी का गठन किया है और उसका कार्यालय बुधवार से शुरू होने जा रहा है।