विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को सौंपा युद्धपोत 'अशंक', दुश्मन की पनडुब्बियों का बनेगा काल

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:53 PM (IST)

कोलकाता स्थित जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट 'अशंक' सौंपा है, जिससे देश की समुद्री सुरक्षा क्षमता में वृद्धि होगी। 

जीआरएसई ने नौसेना को 'अशंक' युद्धपोत सौंपा (फोटो- ANI)

जीआरएसई ने नौसेना को 'अशंक' युद्धपोत सौंपा (फोटो- ANI)

HighLights

  1. जीआरएसई ने नौसेना को 'अशंक' युद्धपोत सौंपा

  2. यह पनडुब्बी रोधी शैलो वाटर क्राफ्ट है

  3. 88% स्वदेशी तकनीक से निर्मित, समुद्री सुरक्षा मजबूत

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा क्षमता को और मजबूती देने की दिशा में कोलकाता स्थित रक्षा पीएसयू गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

कंपनी ने सोमवार को नौसेना को एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) श्रेणी का युद्धपोत ‘अशंक’ सौंप दिया।

जीआरएसई ने नौसेना को 'अशंक' युद्धपोत सौंपा

यह युद्धपोत समुद्र में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने की क्षमता से लैस है। इसके नौसेना के बेड़े में शामिल होने से विशेष रूप से तटीय समुद्री क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत होगी।

‘अशंक’ नाम का अर्थ निर्भीक और निडर होता है। यह युद्धपोत विशेष रूप से उथले समुद्री क्षेत्रों में पनडुब्बियों का पता लगाने और उनसे मुकाबला करने के लिए तैयार किया गया है।

इसकी क्षमता तटीय इलाकों में समुद्र के रास्ते संभावित दुश्मनी गतिविधियों पर नजर रखने में महत्वपूर्ण होगी। एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी श्रेणी के युद्धपोतों को भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।

12 युद्धपोतों के निर्माण में जुटी जीआरएसई

जीआरएसई फिलहाल 12 युद्धपोतों के निर्माण में जुटी है। इनमें एक प्रोजेक्ट 17ए एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट, दो एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी, चार नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल और पांच नेक्स्ट जेनरेशन कार्वेट शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त कंपनी 36 अन्य जलयानों के निर्माण का काम भी कर रही है।

इनमें से 13 जलयान निर्यात के लिए तैयार किए जा रहे हैं। एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी परियोजना में लगभग 88 प्रतिशत स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

इन युद्धपोतों में जीआरएसई के अपने कारखाने में निर्मित 30 मिलीमीटर की नौसैनिक सतह तोप भी लगाई गई है। यह परियोजना रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के केंद्र सरकार के प्रयासों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।