विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंडेल स्टेशन से जीआरपी ने 125 कछुओं के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

By Babita KashyapEdited By:
Published: Fri, 22 Oct 2021 07:49 AM (IST)

जीआरपी ने 125 कछुए के साथ दो महिला समेत तीन लोगों को हावड़ा- बर्धमान मेन लाइन में स्थित बंडेल स्टेशन सेगिरफ्तार किया है। रोजाना की तरह बंडेल स्टेशन पर जीआरपी नियमित अभियान चला रही थी उसी समय उन्होंने देखा कि एक बोरे में कुछ सामान बंद रखा हुआ है।

जीआरपी ने 125 कछुए के साथ दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया
जीआरपी ने 125 कछुए के साथ दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। हावड़ा- बर्धमान मेन लाइन में स्थित बंडेल स्टेशन से गुरुवार को रेलवे राजकीय पुलिस (जीआरपी) ने 125 कछुए के साथ दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कछुए को डाउन दून एक्सप्रेस से यहां लाया गया था। पकड़े गए लोगों के नाम किशोर मंडल, सीता मंडल तथा डोली मंडल बताया गया है। तीनों उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं।

इस गिरोह में और कौन- कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इस बारे में पता लगा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह रोजाना की तरह बंडेल स्टेशन पर जीआरपी नियमित अभियान चला रही थी, उसी समय उन्होंने देखा कि एक बोरे में कुछ सामान बंद रखा हुआ है। बोरे को देख पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने जब बोरे को खोला तो उस के अंदर सैकड़ों कछुए मिले। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि ये तीनों डाउन दून एक्सप्रेस से ये कछुए लेकर बंडेल स्टेशन पर उतरे थे। तीनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ये लोग कछुए को कहां लेकर जा रहे थे, और इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है। मालूम हो कि इसके पहले बंडेल जीआरपी ने एक अक्टूबर को भी तीन महिला के साथ बड़ी संख्या में कछुआ पकड़ा था। उस समय कछुए उत्तर प्रदेश के अमेठी से लाया गया था। बताया गया है कि एक साल के अंदर कई बार बंडेल जीआरपी ने गोपनीय सूचना के आधार पर अभियान चलाकर कछुए जब्त किए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।