Move to Jagran APP

Tokyo 2020: ओलिंपिक में पुरुष हॉकी टीम की जीत पर राज्यपाल धनखड़ व ममता बनर्जी ने दी बधाई, कहा- भारत के लिए गर्व का क्षण

Tokyo Olympics 2020 टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्‍य पदक जीतने पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुशी जताते हुए टीम को बधाई दी है उन्‍होंने कहा कि भारत के लिए यह गर्व का क्षण है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 11:18 AM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 11:20 AM (IST)
Tokyo 2020: ओलिंपिक में पुरुष हॉकी टीम की जीत पर राज्यपाल धनखड़ व ममता बनर्जी ने दी बधाई, कहा- भारत के लिए गर्व का क्षण
बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीम को बधाई दी

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद कांस्य पदक जीतने पर बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुशी जताते हुए गुरुवार को टीम को बधाई दी और कहा कि भारत के लिए यह गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह पल हर भारतीय की यादों में रहेगा। राज्यपाल ने ट्वीट किया, 'ऐतिहासिक। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई। भारतीय टीम का क्या प्रदर्शन है! एक आदर्श टीम भावना।' वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'भारत के लिए एक और गर्व का क्षण! ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। आपने जिस धैर्य और जुनून के साथ खेला वह आने वाली पीढ़ियों को याद रहेगा। बहुत बढ़िया!'

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलिंपिक पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में बेल्जियम के हाथों हार गई थी। इसके बाद उसे कांस्य जीतने का मौका मिला था‌। जर्मनी के खिलाफ एक समय भारतीय टीम 1-3 से पीछे चल रही थी, लेकिन सात मिनट में चार गोल करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने मैच की दिशा अपनी ओर मोड़ दी।

1980 में आखिरी बार जीता था पदक

भारत ने आखिरी बार 1980 के मॉस्को ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। कांस्य पदक की बात की जाए तो भारत ने 1972 के म्यूनिख ओलिंपिक में नीदरलैंड्स को हराकर यह पदक जीता था। टोक्यो में भारत का यह चौथा पदक है। भारत हॉकी के अलावा वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में पदक जीत चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.