विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंगल महल में टूरिस्ट सीजन शुरू होने से पहले पर्यटकों की सुरक्षा पर ज़ोर, लगाए जा रहे 'वॉर्निंग साइनबोर्ड

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:11 PM (IST)

झाड़ग्राम में पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले घाघरा वॉटरफॉल पर पर्यटकों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ...और पढ़ें

वॉटरफॉल के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही खतरनाक जगहों को 'सेफ्टी टेप' से घेर दिया गया है।

वॉटरफॉल के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही खतरनाक जगहों को 'सेफ्टी टेप' से घेर दिया गया है।

HighLights

  1. घाघरा वॉटरफॉल पर पर्यटकों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

  2. पिछले हादसों के बाद चेतावनी बोर्ड और सेफ्टी टेप लगाए गए।

  3. पुलिस और सिविक वॉलंटियर्स की तैनाती से सुरक्षा सुनिश्चित।

जासं, खड़गपुर। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही झाड़ग्राम में टूरिस्ट सीजन की सुगबुगाहट तेज हो गई है और होटलों की बुकिंग भी आनी शुरू हो गई हैं।
 
इसे देखते हुए जिला प्रशासन और वन विभाग इस बार पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क नजर आ रहे हैं। 
 
खासकर झाड़ग्राम के प्रमुख आकर्षणों में शुमार घाघरा वॉटरफॉल में पिछले दिनों हुए हादसों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
वॉटरफॉल के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही खतरनाक जगहों को 'सेफ्टी टेप' से घेर दिया गया है।
 

अक्टूबर की घटना के बाद उठे थे सवाल 

बीते अक्टूबर महीने में हुई एक महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत के बाद टूरिस्टों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। 
 
इसी के बाद झाड़ग्राम फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के बेलपहाड़ी फॉरेस्ट एरिया की ओर से घाघरा फॉल्स के पास स्थायी रूप से वॉर्निंग बोर्ड लगाए गए हैं। 
 
इन बोर्डों पर स्पष्ट निर्देश लिखे गए हैं कि "वाटरफॉल के किनारे के पास न जाएं, गीली और फिसलन भरी चट्टानों पर पैर न रखें, मना की गई या बंद जगहों पर जाने से बचें और बच्चों पर हर समय नजर रखें।
 
इसके अलावा बेलपहाड़ी पुलिस स्टेशन ने खतरनाक हिस्सों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग की है और अन्य पर्यटक स्थलों पर भी सावधानी से जुड़े पर्चे बांटे जा रहे हैं। 
 
स्थानीय टूरिज्म कारोबारियों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा है कि इन साइनबोर्ड्स के लगने से पर्यटक जागरूक होंगे। 
 
ग्रामीणों का कहना है कि मानसून और उसके बाद भी झरने के नीचे चट्टानों में बड़े-बड़े छेद हो जाते हैं, जहां फिसलने पर व्यक्ति के फंसने और डूबने का गंभीर खतरा रहता है।
 

सुरक्षा के लिए पुलिस और सिविक वॉलंटियर्स तैनात 

पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेलपहाड़ी पुलिस स्टेशन की तरफ से हर दिन दो शिफ्टों में दो से चार सिविक वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है। 
 
इसके अलावा खास छुट्टियों और वीकेंड पर एक अधिकारी समेत अतिरिक्त पुलिस बल भी मुस्तैद रहता है।
 

घाघरा वॉटरफॉल में अब तक हुए प्रमुख हादसे: 

  • 3 अक्टूबर 2026: कोलकाता के बरुईपुर की रहने वाली प्रीति दत्ता अपने बेटे को बचाने की कोशिश में वॉटरफॉल में डूब गईं, जो फिसलन भरी चट्टान पर गिर गया था। करीब 48 घंटे बाद उनका शव बरामद किया जा सका था।
  • अगस्त 2021: बरुईपुर के ही रहने वाले आठ साल के समरीद दत्ता की यहां चट्टान से फिसलने से मौत हो गई थी।
  • दिसंबर 2016: सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के अधिकारी संकेत सिंह की भी यहां गिरने से जान चली गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।