साइकिल पर सवार फ्रांसीसी बहू, बंगाल के चंदननगर में रह रही नेलिना की मजेदार कहानी
चंदननगर में रहने वाली फ्रांसीसी बहू नेलिना अपनी साइकिल से जगद्धात्री पूजा पंडालों का भ्रमण कर रही हैं। 1989 से ...और पढ़ें

साइकिल पर सवार फ्रांसीसी बहू नेलिना
HighLights
फ्रांसीसी बहू नेलिना साइकिल से देख रहीं जगद्धात्री पूजा।
चंदननगर में 1989 से रह रहीं, उत्सव के प्रति उत्साह।
यह उत्सव भारत-फ्रांस के ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के हुगली जिले के चंदननगर की जगद्धात्री पूजा देखने हर साल दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। इस बार एक फ्रांसीसी बहू अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। चंदननगर में रहने वाली नेलिना कार या किसी दूसरे वाहन से नहीं, बल्कि अपनी साइकिल से घूम रही हैं।
उन्होंने एक के बाद एक कई पंडालों में जाकर देवी जगद्धात्री के दर्शन किए और मोबाइल से तस्वीरें भी खींचीं।
नेलिना की शादी चंदननगर के कचहरी घाट के मंडल परिवार में हुई है। वह 1989 से इसी शहर में रह रही हैं। तभी से जगद्धात्री पूजा देखती आ रही हैं। इतने वर्षों बाद भी इस उत्सव को लेकर उनका उत्साह कम नहीं हुआ है। इस बार वह साइकिल लेकर निकली हैं।
नेलिना ने कहा कि चंदननगर की जगद्धात्री पूजा बेहद शानदार है। इतने बड़े स्तर पर पूजा का आयोजन बहुत कम देखने को मिलता है। भारत और फ्रांस की दोस्ती का एक खास इतिहास है।
मालूम हो कि चंदननगर कभी भारत में फ्रांस का प्रमुख औपनिवेशिक केंद्र था। फ्रांसीसियों ने 1673 में यहां अपनी व्यापारिक गतिविधियां शुरू कीं और 1688 में इसे फ्रांसीसी बस्ती के रूप में स्थापित किया। हुगली नदी के किनारे बसा यह शहर लंबे समय तक फ्रांसीसी शासन के अधीन रहा। यहां फ्रांसीसी स्थापत्य, संस्कृति और जीवनशैली की छाप आज भी देखने को मिलती है।