Move to Jagran APP

Yashwant Sinha joins Trinamool: यशवंत सिन्हा बोले-कंधार कांड में बंधक बनने को तैयार हो गईं थीं ममता बनर्जी

Yashwant Sinha joins Trinamoolपूर्व केंद्रीय वित्त व विदेश मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वरिष्ठ नेता व राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी एवं सुदीप बंदोपाध्याय ने उन्हें पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 12:47 PM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 05:39 PM (IST)
पूर्व केंद्रीय वित्त व विदेश मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त और विदेश मंत्री रहे एवं भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही सिन्हा लगातार हमलावर रहे हैं और उन्होंने नाराज होकर 2018 में भाजपा भी छोड़ दी थी। वहीं, बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने ममता बनर्जी का साथ देने का फैसला किया। सिन्हा कोलकाता पहुंचकर तृणमूल मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।

loksabha election banner

तृणमूल के वरिष्ठ नेता व राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी एवं लोकसभा में तृणमूल संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने उन्हेंं पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया। 83 वर्षीय सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से कई बार सांसद रह चुके हैं। अभी इस सीट से उनके पुत्र जयंत सिन्हा भाजपा के सांसद हैं। वहीं, टीएमसी में शामिल होने के बाद सिन्हा ने भाजपा व मोदी सरकार की आलोचना करते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश आज अजीब परिस्थिति से गुजर रहा है। हमारे मूल्य और सिद्धांत खतरे में हैं।

उन्होंने कहा- लोकतंत्र की ताकत संस्थाओं में निहित होती हैं, लेकिन आज लगभग हर संस्था कमजोर हो गई है, उसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है। हमारे देश के लिए ये सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है। अटल जी के समय में भाजपा सर्वसम्मति पर विश्वास करती थी लेकिन आज की सरकार कुचलने और जीतने में विश्वास करती है। अकाली दल, शिवसेना, बीजेडी पहले ही भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। आज भाजपा के साथ कौन खड़ा है? सिन्हा ने कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी। तृणमूल में शामिल होने से पहले सिन्हा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर जाकर उनका हालचाल जाना। बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले 19 जनवरी को ममता के आमंत्रण पर कोलकाता में ब्रिगेड रैली में भी सिन्हा शामिल हुए थे। 

कंधार कांड पर दिया बड़ा बयान 

वहीं, टीएमसी में शामिल होने के बाद सिन्हा ने 1999 में कंधार विमान अपहरण कांड से जुड़ा एक बड़ा दावा भी किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने उस दौरान बंधकों को छुड़वाने के बदले खुद बंधक बनने का प्रस्ताव दिया था। ममता तब रेल मंत्री थीं। 

चंद्रशेखर की सरकार में भी थे वित्त मंत्री 

पूर्व आइएएस अधिकारी रहे सिन्हा नौकरशाही छोड़ 1984 में राजनीति में आए थे। उन्होंने 1990 में चंद्रशेखर की सरकार में भी वित्त मंत्री की जिम्मेदारी निभाई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.