Move to Jagran APP

West Bengal :मोहनबगान फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मनितोंबी सिंह का निधन

मोहनबगान फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मनितोंबी सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वे 40 वर्ष के थे। मोहनबगान क्लब ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 03:16 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 03:16 PM (IST)
West Bengal :मोहनबगान फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मनितोंबी सिंह का निधन
West Bengal :मोहनबगान फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मनितोंबी सिंह का निधन

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। मोहनबगान फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मनितोंबी सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वे 40 वर्ष के थे। मोहनबगान क्लब ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनितोंबी पिछले कुछ समय से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे। शनिवार को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई और उन्होंने आखिरी सांस ली।

loksabha election banner

मनितोंबी 2003 से 2005 तक मोहनबगान के लिए खेले। इस दौरान उन्होंने टीम की कप्तानी भी की। मोहनबगान के समर्थकों के बीच वे काफी लोकप्रिय थे। उन्हीं के नेतृत्व में मोहनबगान ने 2004 में एयरलाइंस गोल्ड कप जीता था। मणिपुर के रहने वाले मनितोंबी राइट बैक पोजीशन पर खेलते थे।

मोहनबगान के अलावा उन्होंने एयरलाइंस और सलगावकर फुटबॉल क्लब की तरफ से भी खेला। 2002 में वे भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य थे। एलजी कप जीतने वाली अंडर-23 भारतीय फुटबॉल टीम का भी वे हिस्सा रहे। उन्होंने एशियन गेम्स में भी देश का प्रतिनिधित्व किया। बतौर फुटबॉलर संन्यास लेने के बाद वे कोच के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे।

मोहन बगान क्लब की तरफ से

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनितोंबी पिछले कुछ समय से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे। शनिवार को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई और उन्होंने आखिरी सांस ली। मनितोंबी के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा गया कि मोहनबगान परिवार क्लब के पूर्व कप्तान मनितोंबी सिंह के असमय निधन से दुखी है। इस मुश्किल घड़ी में हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.