विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास की हालत बेहद गंभीर, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:38 PM (IST)

पूर्व तृणमूल मंत्री उज्ज्वल विश्वास कोलकाता के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। वे फेफड़े, किडनी और ...और पढ़ें

बंगाल के पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास की हालत गंभीर (फाइल फोटो)

बंगाल के पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास की हालत गंभीर (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री रहे उज्ज्वल विश्वास की हालत गंभीर बनी हुई है। वह पिछले कई सप्ताह से कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। फेफड़े और किडनी की बीमारी से जूझ रहे 70 वर्षीय विश्वास को वेंटिलेटर पर रखा गया है और नियमित डायलिसिस किया जा रहा है।

अस्पताल के एक अधिकारी के मुताबिक, उनकी हालत पर विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम लगातार नजर रख रही है। विश्वास को हृदय संबंधी समस्याएं भी हैं। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हो चुका है। डॉक्टर पेसमेकर लगाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन उनकी वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिलहाल यह प्रक्रिया संभव नहीं है।

गत पांच अक्टूबर को उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। उसी दिन उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी आया था। करीब 14 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। दुर्गापूजा की सप्तमी के दिन उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जांच में उन्हें निमोनिया होने का भी पता चला है।

तृणमूल (ममता गुट) के नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि गत विधानसभा चुनाव के बाद हुए राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते विश्वास को शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी कारण उनकी यह हालत हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।