विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पश्चिम बंगाल के मालदा में सीमेंट गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

Published: Sun, 04 Feb 2024 06:07 AM (IST)Updated: Sun, 04 Feb 2024 06:55 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के मालदा के नारायणपुर इलाके में रविवार सुबह एक सीमेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। सीमेंट ...और पढ़ें

सीमेंट गोदाम में भीषण आग लग गई है। (फोटो- एएनआई)
सीमेंट गोदाम में भीषण आग लग गई है। (फोटो- एएनआई)

एएनआई, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा के नारायणपुर इलाके में रविवार सुबह एक सीमेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। सीमेंट गोदाम में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंची। 

आग पर काबू पाने की कोशिश

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि आग लगने की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। गोदाम में लोग फंसे हैं या नहीं, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।  

आग पर पाया गया काबू

दमकल विभाग के अधिकारी दिलीप मंडल ने बताया कि मौके पर दो फायर टेंडर पहुंचे और अब आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।