विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता में साउथ सिटी काम्प्लेक्स की 28वीं मंजिल पर लगी आग, मची अफरातफरी

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:53 AM (IST)

कोलकाता के साउथ सिटी कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार सुबह 28वीं मंजिल पर आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई।

इमारत की 28वीं मंजिल पर लगी आग।

इमारत की 28वीं मंजिल पर लगी आग।

HighLights

  1. दक्षिण कोलकाता के साउथ सिटी कॉम्प्लेक्स में लगी आग।

  2. 28वीं मंजिल पर आग से मची अफरातफरी, दमकल पहुंची।

  3. कोई हताहत नहीं, सभी सुरक्षित निकाले गए, आग नियंत्रित।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। दक्षिण कोलकाता स्थित साउथ सिटी काम्प्लेक्स में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। परिसर के तीसरे टावर की 28वीं मंजिल स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल विभाग को सुबह करीब आठ बजे आग लगने की सूचना मिली थी। घटना के बाद आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों के बीच दहशत फैल गई।

स्थानीय निवासियों ने की आग बुझाने की कोशिश

सूत्रों के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही आवासीय परिसर के सुरक्षाकर्मी और कुछ स्थानीय निवासी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इसके बाद दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभाला। आग की गंभीरता को देखते हुए इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल सूत्रों के अनुसार, इमारत के भीतर कोई व्यक्ति फंसा नहीं था और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आग काफी हद तक नियंत्रित

दमकल सूत्रों के मुताबिक, आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। हालांकि, इमारत के किसी हिस्से में आग की चिंगारी शेष तो नहीं है, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। बिजली आपूर्ति करने वाली संस्था सीईएससी के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता में आरोपियों को अर्धनग्न घुमाने पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस आयुक्त से मांगी रिपोर्ट