विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, एमपीओ की दो नई धाराएं लगाने की तैयारी में पुलिस

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:15 PM (IST)

बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि कोलकाता पुलिस ने उन पर एमपीओ कानून की ...और पढ़ें

एमपीओ की दो नई धाराएं लगाने की तैयारी में पुलिस।

एमपीओ की दो नई धाराएं लगाने की तैयारी में पुलिस।

HighLights

  1. कोलकाता पुलिस ने इंद्रनील सेन पर एमपीओ धाराएं जोड़ने की मांग की।

  2. अवैध धन और संपत्ति अर्जित करने का आरोप है सेन पर।

  3. अक्टूबर में वित्तीय अनियमितता मामले में हुए थे गिरफ्तार।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ एमपीओ कानून की धारा 2 और 9 जोड़ने के लिए बैंकशाल अदालत में आवेदन किया है। पुलिस का आरोप है कि सेन ने कथित तौर पर अवैध तरीके से बड़ी रकम और संपत्ति अर्जित की तथा इस धन को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से स्थानांतरित किया।

धारा 2 में अवैध तरीके से धन-संपत्ति अर्जित करने से जुड़े प्रविधान हैं, जबकि धारा 9 में इसके लिए सजा का प्रविधान है। इन धाराओं को जोड़ने की अनुमति मिलने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई का रास्ता खुल सकता है।

इससे पहले अक्टूबर में कोलकाता पुलिस की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने कथित मासआर्ट वित्तीय अनियमितता मामले में सेन को हिरासत में लिया था। उन्हें साल्टलेक से लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय ले जाया गया था।

इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और कोलकाता पुलिस अपने अधिकार क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई की है तो उसके पीछे साक्ष्य जरूर होंगे। अधिकारी ने सेन की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से निकटता का भी उल्लेख किया। बता दें कि पुलिस की ओर से लगाए गए आरोपों की अभी न्यायिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला अदालत में विचाराधीन है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।