विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंडोम, लुंगी और साड़ी... बंगाल में TMC के पूर्व MLA के दफ्तर में मिला लग्जरी कमरा; बरामद सामान पर सियासी घमासान

Published: Fri, 05 Jun 2026 03:22 PM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल के अंडाल में पूर्व टीएमसी विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के कार्यालय पर छापा मारा गया। यहां गरीबों के लिए रखी राहत सामग्री के साथ एक लग्जरी कमरे से बड़ी संख्या में कंडोम भी बरामद हुए, जिस पर सियासी घमासान छिड़ गया है।

HighLights

  1. पूर्व टीएमसी विधायक के कार्यालय पर छापा पड़ा।

  2. राहत सामग्री के साथ बड़ी संख्या में कंडोम मिले।

  3. भाजपा ने पूर्व विधायक के चरित्र पर सवाल उठाए।

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर। पांडेश्वर के पूर्व टीएमसी विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के अंडाल थाना अंतर्गत बनकोला कार्यालय से शुक्रवार की शुरुआत काफी मात्रा में गरीबों के बीच वितरण को आया तिरपाल, मच्छरदानी, लूंगी, साड़ी, कपड़ा काफी संख्या में मास्क समेत अन्य चीज बरामद हुए।

वहीं उस कार्यालय में एक लग्जरी कैमरा भी मिला, जिसके दराज से काफी संख्या में कंडोम भी बरामद हुआ है जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया है और पूर्व विधायक के चरित्र पर निशान भी साधा है हालांकि पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब साजिश की जा रही है।

tmc ex mla condom

यह भी पढ़ें- क्या टीएमसी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? आज अपने आवास पर बुलाई विधायकों की अहम बैठक; बागी MLA को भी किया फोन

बनकोला में पूर्व विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती का आवास है, वहां से कुछ दूरी पर ही ईसीएल का एक गेस्ट हाउस है, जहां विधायक कार्यालय है, कहा जाता है कि यह कार्यालय गेस्ट हाउस में कब्जा कर बनाया गया है। जहां टीएमसी पार्टी की बैठक से लेकर अन्य सभी कार्यक्रम होते थे, वहां जिम भी मौजूद है।

चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी ने भी उस जिम को लेकर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि विधायक के व्यायाम के लिए ईसीएल ने जिम बनवा दिया है।

tmc mla office condom

शुक्रवार की सुबह काफी संख्या में महिलाएं उसे कार्यालय में पहुंची और ताला तोड़कर अंदर चली गई अंदर गई तो गोदाम घर सामान से भरा मिला, जहां काफी मात्रा में तिरपाल, मच्छरदानी, लूंगी, साड़ी समेत आने की पड़ा हुआ था।

जिसके सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस भी पहुंची और सभी सामान जप्त करने की कार्रवाई शुरू की।

tmc mla condom

वहीं कुछ कार्यकर्ता पहले मंजिल पर बने लग्जरी रूम में पहुंच गए, जहां दराज खोला तो काफी संख्या में कंडोम बरामद हुआ, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के चरित्र पर सवाल उठना शुरू कर दिया, कहा कि पूर्व विधायक यहां आराम करते थे, वहां कंडोम का क्या काम।

भाजपा ने पूरे विषय की जांच कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।